कार्लसन फिर बने खिताब के दावेदार, भारतीय खिलाड़ियों का छठा दौर रहा फीका
नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भाग ले रहे चारों भारतीय खिलाड़ियों का छठे दौर में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन सभी को हार मिली। पिछले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विश्व चैंपियन डी गुकेश अपना विजय अभियान जारी नहीं रख पाए…

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भाग ले रहे चारों भारतीय खिलाड़ियों का छठे दौर में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन सभी को हार मिली। पिछले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विश्व चैंपियन डी गुकेश अपना विजय अभियान जारी नहीं रख पाए जबकि आर प्रज्ञाननंदा, दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी भी हार गए।
भारतीय खिलाड़ियों को जहां निराशा हाथ लगी वहीं मौजूदा चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने क्लासिकल में जीत दर्ज करके खुद को खिताब की दौड़ में शामिल कर दिया है। उन्होंने अलीरेजा फिरोजा को हराया।
वेस्ली सो ने प्रज्ञाननंदा पर क्लासिकल गेम में जीत से पूरे तीन अंक हासिल करके अपने कुल अंकों की संख्या 11.5 पर पहुंचा दी है और वह एकल बढ़त पर पहुंच गए। प्रज्ञाननंदा इस हार के कारण छह खिलाड़ियों की तालिका में छह अंकों के साथ सबसे नीचे खिसक गए।

विन्सेंट कीमर ने गुकेश (6.5 अंक) की गलतियों का फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिससे उनके अंकों की संख्या आठ हो गई है। कार्लसन फिरोजा (10 अंक) पर जीत से 7.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए।
महिला वर्ग में विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख (8.5 अंक) चीन की पांच बार की विश्व चैंपियन जू वेनजुन (8 अंक) से क्लासिकल बाजी में हार से दूसरे स्थान पर खिसक गईं। वह हालांकि शीर्ष पर काबिज बिबिसारा असौबायेवा (9.5 अंक) से ज्यादा दूर नहीं हैं। असौबायेवा ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में कोनेरू हम्पी (5.5 अंक) को हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
