कायम, अरहम और योग्य की तिकड़ी, लखनऊ की 3-0 से जीत
लखनऊ। ग्रेटर नोएडा के सेंट जोजफ कालेज के हरियाले मैदान पर रविवार से शुरू सीआईएससीई रीजनल अण्डर-19 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट में कायम अब्बास, अरहम हैदर और योग्य की तिकड़ी के हरफानमौला खेल और एक-एक गोल की बदौलत लखनऊ ने…

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा के सेंट जोजफ कालेज के हरियाले मैदान पर रविवार से शुरू सीआईएससीई रीजनल अण्डर-19 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट में कायम अब्बास, अरहम हैदर और योग्य की तिकड़ी के हरफानमौला खेल और एक-एक गोल की बदौलत लखनऊ ने वाराणसी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 गोल से हराकर अगले चरण में दस्तक दे दी।

सीआईएससीई रीजनल अण्डर-19 बालक फुटबॉल
सोमवार को लखनऊ और आगरा के बीच अगला मुकाबला होगा। खेले गये रीजनल फुटबॉल में लखनऊ के यूनिटी कालेज की ओर से कायम अब्बास ने खेल के पहले हाफ के 21वें मिनट में साथी खिलाड़ी के पास को मैदानी गोल में बदल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी।
इसी क्रम में लखनऊ यूनिटी कालेज की ओर से अरहम हैदर ने 34वें मिनट में साथी खिलाड़ी के चतुराई भरे पास को मैदानी गोल में बदल कर लखनऊ को 2-0 स्कोर पर पहुंचा दिया जो कि पहले हाफ के अंत तक बरकरार रहा।
खेल के दूसरे हाफ में लखनऊ टीम ने अपने डिफेंस को और ज्यादा मजबूती देते हुए प्रतिद्वंद्वी वाराणसी टीम को अपने छोटे-छोटे पास से खूब छकाया।
दबाव में आती वाराणसी टीम की आक्रमकता में कमी का फायदा उठाते हुए लखनऊ टीम में शामिल लामार्टीनियर कालेज के योग्य नें 55वें मिनट में मैदानी गोल ठोकर कर टीम का स्कोर 3-0 पहुंचा दिया जो कि खेल के अंत तक बरकरार रहा।
लखनऊ टीम की शानदार जीत पर यूनिटी कालेज के सचिव नजमुल हसन और लामार्टीनिसर कालेज के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई संदेश भेजते हुए खिताब जीतने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लखनऊ टीम को केएन सिंह और मैनेजर आमिर अली ने टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
