द इंडियन व्यू

कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मलयालम भाषा विधेयक को लेकर प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से पूछे सवाल

बेंगलुरू : कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने केरल सरकार द्वारा प्रस्तावित मलयालम भाषा विधेयक-2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी और सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि केरल में हाथियों…

Ragwendra P Singh
January 10, 2026
2 min read
कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मलयालम भाषा विधेयक को लेकर प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से पूछे सवाल

बेंगलुरू : कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने केरल सरकार द्वारा प्रस्तावित मलयालम भाषा विधेयक-2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी और सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि केरल में हाथियों के हमलों से हुई मौतों और वायनाड में प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद केरलवासियों की ओर से कर्नाटक सरकार से सहायता की मांग करने वाली प्रियंका गांधी, क्या अब कन्नड़ भाषी लोगों के अधिकारों के लिए भी आवाज उठाएंगी?

 

सोशल मीडिया पर शनिवार को जारी बयान में आर. अशोक ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक के तहत केरल के कन्नड़ माध्यम के स्कूलों में कक्षा पहली से दसवीं तक मलयालम को पहली भाषा के रूप में अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम कासरगोड समेत केरल में रहने वाले कन्नड़ भाषी लोगों के भाषाई और सांस्कृतिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

 

आर. अशोक ने यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस और उसके नेता केरल के हितों के लिए जिस तरह चिंता दिखाते हैं, क्या वैसी ही चिंता वे बांदीपुर में रात के यातायात प्रतिबंध को हटाने के मुद्दे पर भी दिखाएंगे, जो कर्नाटक के लोगों के लिए अहम विषय है।

 

उन्होंने कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल की आलोचना करते हुए कहा कि वे अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर “मानवता” के नाम पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के समर्थन में बोलते हैं, लेकिन क्या उन्हें कासरगोड के कन्नड़ भाषी लोगों के भाषाई और सांस्कृतिक अधिकारों की कोई चिंता है या नहीं।

 

आर. अशोक ने आरोप लगाया कि केरल का कांग्रेस नेतृत्व बार-बार कर्नाटक के आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहा है और कन्नड़ भाषी लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कन्नड़ भाषी लोग कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएंगे, जो राजनीतिक लाभ और स्वार्थ के लिए कर्नाटक और कन्नड़ भाषी समाज के हितों का बलिदान कर रही है।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।