द इंडियन व्यू

कजाखस्तान हॉकी टीम का भारत में एशिया कप में डेब्यू, 29 अगस्त से मुकाबले का आगाज

कजाखस्तान की पुरुष हॉकी टीम 29 अगस्त से खेले जाने वाले एशिया कप के लिए यहां पहुंच गई है। टीम 1994 के बाद से इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पहली बार खेल रही है। येरकेबुलान द्युसेबेकोव की अगुआई में टीम मंगलवार रात यहां…

Ragwendra P Singh
August 27, 2025
2 min read
कजाखस्तान हॉकी टीम का भारत में एशिया कप में डेब्यू, 29 अगस्त से मुकाबले का आगाज

कजाखस्तान की पुरुष हॉकी टीम 29 अगस्त से खेले जाने वाले एशिया कप के लिए यहां पहुंच गई है। टीम 1994 के बाद से इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पहली बार खेल रही है। येरकेबुलान द्युसेबेकोव की अगुआई में टीम मंगलवार रात यहां पहुंची जो भारतीय सरजमीं पर उनका पहला टूर्नामेंट है।

@TheHockeyIndia

कजाखस्तान 1994 में हिरोशिमा एशिया कप में पांचवें स्थान पर रहा था। उसी वर्ष टीम ने एशियाई खेलों में भी छठा स्थान हासिल किया। एफआईएच विश्व रैंकिंग में 81वें स्थान पर काबिज कजाखस्तान को पूल ए में मेजबान भारत, जापान और चीन के साथ रखा गया है।

कजाखस्तान अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को जापान के खिलाफ करेगा, उसके बाद टीम 31 अगस्त को चीन से भिड़ेगी और एक सितंबर को भारत के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप चरण मुकाबला खेलेगी।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में द्युसेबेकोव के हवाले से बताया, ‘‘हम पहली बार भारत आकर बेहद उत्साहित हैं। इस देश को हॉकी का गढ़ माना जाता है और हमारे लिए ऐसे माहौल में खेलना एक बेहद खास मौका है।’’

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1960555165536133433

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम काफी युवा है और पिछले कुछ महीनों से हमारी तैयारी इन खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन देने पर केंद्रित रही है। टीम में ऊर्जा और उत्साह शानदार है और हम हर मैच के साथ सीखने और आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं।’’

चुनौतीपूर्ण पूल के बारे में द्युसेबेकोव ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत, जापान और चीन के साथ एक ग्रुप में होना एक कड़ी चुनौती होगी लेकिन हम इसे एशिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खुद को परखने का एक शानदार मौका मानते हैं। हमारा लक्ष्य कड़ी टक्कर देना, अनुशासन के साथ खेलना और इस बड़े मंच पर कजाखस्तान को गौरवान्वित करना है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।