द इंडियन व्यू

ओवल टेस्ट से पहले बुमराह पर सस्पेंस कायम, गिल-गंभीर ने दिया संकेत

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बोला कि अगर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के निर्णायक पांचवें टेस्ट में खेलने में सफल रहते हैं तो यह टीम के लिए बड़ी बात होगी, क्योंकि टीम की मूल योजना उन्हें तीन…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
3 min read
ओवल टेस्ट से पहले बुमराह पर सस्पेंस कायम, गिल-गंभीर ने दिया संकेत

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बोला कि अगर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के निर्णायक पांचवें टेस्ट में खेलने में सफल रहते हैं तो यह टीम के लिए बड़ी बात होगी, क्योंकि टीम की मूल योजना उन्हें तीन मैचों तक सीमित रखने की थी।

साभार : गूगल

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि अगर वह नहीं खेलते तो भी भारत को उनकी कमी नहीं खलेगी क्योंकि टीम इंडिया के पास बेहतरीन बॉलिंग अटैक है। बुमराह को अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस टेस्ट सीरीज के केवल तीन मैच में खेलने थे। इस वजह से उन्होंने एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मिस किया था, जहां भारत 336 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है और इस तरह से भारत को पांच मैचों की सीरीज को बराबर करने के लिए 31 जुलाई से ओवल में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी।

गिल ने कहा, ‘‘अगर उन्हें लगता है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और हमारे लिए उपलब्ध हैं, तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। अगर वह नहीं खेल पाते हैं तो मुझे तब भी लगता है कि हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। ’’ बुमराह ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में 33 ओवर गेंदबाजी की।

उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 119.4 ओवर गेंदबाजी की है, जो लगभग 24 ओवर प्रति पारी है। उन्होंने अब तक 14 विकेट लिए हैं और इस तरह से अपने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बराबरी पर हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का मानना है कि बुमराह सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट खेलेंगे या नहीं, इसका खुलासा न करके गिल ने सही रणनीतिक फैसला लिया। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही वह खेलने नहीं जा रहा हो, आप अभी लोगों को यह नहीं बताएंगे। यह विशुद्ध रणनीतिक फैसला होगा।

उन्होंने सीरीज के शुरू में यह कहकर गलती की थी कि वह केवल तीन मैच खेलेंगे। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो उनका नहीं खेलना ही सही फैसला होगा।’’ भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की कि सभी तेज गेंदबाज ओवल टेस्ट से पहले चयन के लिए उपलब्ध हैं और उन्होंने बुमराह के अगले मैच में खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी तेज गेंदबाज उपलब्ध हैं। किसी के चोटिल होने की कोई आशंका नहीं है। हमने आखिरी टेस्ट के लिए टीम संयोजन पर कोई बातचीत नहीं की है। जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जो भी खेलेगा, वह देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।