द इंडियन व्यू

ओरिएंटल कप 2025 : डीपीएस आरकेपुरम फाइनल में, द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल ने भी बिखेरी चमक

नई दिल्ली : दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम, ओरिएंटल कप 2025 के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली लड़कों की टीम बन गई, जिसने शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में सधी हुई जीत दर्ज करी। वहीं, द मदर्स…

Ragwendra P Singh
July 25, 2025
3 min read
ओरिएंटल कप 2025 : डीपीएस आरकेपुरम फाइनल में,  द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल ने भी बिखेरी चमक

नई दिल्ली : दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम, ओरिएंटल कप 2025 के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली लड़कों की टीम बन गई, जिसने शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में सधी हुई जीत दर्ज करी।

वहीं, द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल ने लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में जीत हासिल कर फाइनल की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है।

लीग चरण का केवल एक राउंड शेष है और दोनों वर्गों में मुकाबले रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। ओरिएंटल कप 2025 के पांचवें दिन की शुरुआत डीपीएस आरकेपुरम और नेवी चिल्ड्रन स्कूल के बीच कड़े मुकाबले से हुई, जिसमें डीपीएस ने 1-0 से जीत दर्ज की। निर्णायक गोल 27वेंमिनट में आरव पाहवा ने किया।

दिन के दूसरे मुकाबले में डीपीएस आरकेपुरम ने न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल, साकेत को 4-0 से हराया। इस मैच में आयुष रंजन, आरव पाहवा (दिन का दूसरा गोल), और अफराज़ तारिक ने दो गोल किए। कोच गोवर्धन साहू के नेतृत्व में टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। ग्रुप ए में, द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की लड़कों की टीम ने कोच सचिन रावत के मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज को 2-1 से हराकर शानदार वापसी की।

डीपीएस के कृष्ण कुमार ने पहले हाफ में बढ़त दिलाई, लेकिन मदर्स इंटरनेशनल की ओर से दूसरे हाफ में राघव शर्मा और निर्वाण मानिक ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। इसी स्कूल की लड़कियों की टीम ने टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 से हराकर दबदबा दिखाया, जिसमें जपजीत कौर ने चार गोल किए और एक गोल प्रसंसा झा ने जोड़ा।

इसी दौरान, लड़कियों के ग्रुप बी में डीपीएस वसंत कुंज ने कोच शिवम भारद्वाज के मार्गदर्शन में सेंट फ्रांसिस डी सेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 1-0 से हराया, जिसमें एकमात्र गोल आईशा ने किया। दिन के अंत में, डीपीएस वसंत कुंज की लड़कों की टीम ने अपनी पिछली हार से उबरते हुए अमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को 4-0 से हराया।

इस मैच में गर्व खुल्लर और सतीश कुमार यादव ने दो-दो गोल किए और टीम को ग्रुप ए में तीन महत्वपूर्ण अंक दिलाए। जैसे-जैसे ग्रुप चरण समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, लड़कियों की सात में से छह टीमें अब भी फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं, वहीं लड़कों का ग्रुप ए भी पूरी तरह खुला हुआ है।

लीग चरण के अंतिम मुकाबले सोमवार, 28 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मंगलवार, 29 जुलाई को डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में होगा।

मैच डे 5 के परिणाम:

लड़कों का वर्ग:

ग्रुप ए:

• द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल ने डीपीएस वसंत कुंज को 2-1 से हराया

• डीपीएस वसंत कुंज ने अमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को 4-0 से हराया

ग्रुप बी:

• डीपीएस आरकेपुरम ने नेवी चिल्ड्रन स्कूल को 1-0 से हराया

• डीपीएस आरकेपुरम ने न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल, साकेत को 4-0 से हराया

लड़कियों का वर्ग:

ग्रुप ए: • द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल ने टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 से हराया

ग्रुप बी: • डीपीएस वसंत कुंज ने सेंट फ्रांसिस डी सेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 1-0 से हराया

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।