द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे को कप्तानी

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले जाने वाले दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। भारत इस दौरे पर चार मैचों की सीरीज़ खेलेगी, जिसके मुकाबले 26, 27, 29 और 30 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में आयोजित…

Ragwendra P Singh
May 18, 2026
3 min read
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे को कप्तानी

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले जाने वाले दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। भारत इस दौरे पर चार मैचों की सीरीज़ खेलेगी, जिसके मुकाबले 26, 27, 29 और 30 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होंगे।

यह दौरा 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में आयोजित होने वाले एफआईएच महिला नेशंस कप 2025-26 की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। भारत इस दौरे में अर्जेंटीना के खिलाफ हालिया अच्छे प्रदर्शन के बाद उतरेगी, जहां टीम ने चार मैचों की सीरीज़ में दो जीत दर्ज की थीं। इसके बाद से टीम बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में कड़ा अभ्यास कर रही है।

राष्ट्रमंडल खेल-2022 और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में सविता, सुशीला चानू पुखरामबाम, लालरेमसियामी और नवनीत कौर शामिल हैं, जबकि सोनम, हिना बानो और लालथांतलुआंगी जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।

साभार : गूगल

फॉरवर्ड लाइन में नवनीत कौर टीम के आक्रमण की अगुवाई करेंगी। उनके साथ बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका, हिना बानो और रुतुजा दादासो पिसाल को शामिल किया गया है। हिना बानो को भी पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है।

गोलकीपिंग विभाग में सविता और बिछू देवी खारीबाम टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी। रक्षा पंक्ति में निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबाम, लालथांतलुआंगी और ज्योति के साथ शिल्पी डबास को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है। लालथांतलुआंगी को भी पहली बार सीनियर टीम में चुना गया है। मिडफील्ड में कप्तान सलीमा टेटे के साथ नेहा, लालरेमसियामी, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग और सोनम शामिल हैं। सोनम अभी तक सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण नहीं कर पाई हैं।

मुख्य कोच सजोर्डन मारिजन ने टीम चयन पर कहा कि हमने ऐसी टीम चुनी है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। कुछ खिलाड़ियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दबाव बेहद जरूरी होता है और यह दौरा उनके लिए खुद को साबित करने का शानदार अवसर होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह दौरा आगामी नेशंस कप की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं चाहता हूं कि टीम अर्जेंटीना दौरे के अंतिम दो मैचों जैसा प्रदर्शन लगातार दोहराए और अपने खेल में निरंतरता लाए।”

ऑस्ट्रेलिया दौरा (भारतीय महिला हॉकी टीम)

गोलकीपर

सविता, बिछू देवी खारीबाम

डिफेंडर

निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबाम, लालथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर

सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम

फॉरवर्ड

नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका, हिना बानो, रुतुजा दादासो पिसाल

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।