ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज दौरा : क्लीन स्वीप कर कंगारुओं ने दिया आलोचकों को जवाब
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। ऑस्ट्रेलिया टीम पर सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या टीम कैरेबियाई चुनौती से पार पाएगी? इन सवालों का जवाब 8-0 के साथ मिला है।…

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। ऑस्ट्रेलिया टीम पर सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या टीम कैरेबियाई चुनौती से पार पाएगी? इन सवालों का जवाब 8-0 के साथ मिला है।

ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज दौरा खत्म हो गया और मेजबान टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज ने 3-0 से गंवाई और पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी मेजबानों का सूपड़ा साफ ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया है। 8-0 से मेजबानों का सफाया कंगारू टीम ने कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मैच 3 विकेट के अंतर से जीता और सीरीज में 5-0 से मेजबान टीम का सफाया कर दिया। इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20वें ओवर की चौथी गेंद पर ही सिमट गई।
कैरेबियाई टीम ने 170 रन बनाए। शिमरन हेटमायर ने 31 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि 35 रन शेरफन रदरफोर्ड ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारशियस ने 3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट नैथन एलिस को मिले। वहीं, जब ऑस्ट्रेलिया 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत उतनी अच्छी नहीं थी, क्योंकि 25 रन पर 3 विकेट गिर गए थे।
इसके बाद टिम डेविड ने 250 के स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों में 30 रन बनाए और मैच में ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई। कैमरोन ग्रीन ने 18 गेंदों में 32 रन बनाकर मैच में ऑस्ट्रेलिया को और आगे कर दिया। मिचेल ओवेन ने 37 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि आरोन हार्डी ने बेन ड्वारशियस के साथ मिलकर मैच को लगभग खत्म किया और दौरे को जीत के साथ ही समाप्त किया। ड्वारशियस आखिर में आउट हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
