द इंडियन व्यू

‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ ने मचाया बवाल: रघुवंशी आउट होने के बाद भड़के

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में क्रिकेट प्रेमियों को एक बेहद दुर्लभ नजारा देखने को मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी…

Ragwendra P Singh
April 26, 2026
2 min read
‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ ने मचाया बवाल: रघुवंशी आउट होने के बाद भड़के

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में क्रिकेट प्रेमियों को एक बेहद दुर्लभ नजारा देखने को मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' (मैदान पर बाधा डालने) के नियम के तहत आउट होने वाले आईपीएल इतिहास के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

दरअसल मैच के दौरान रघुवंशी ने एक शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, नॉन-स्ट्राइकर एंड से मना किए जाने पर जब वह वापस अपनी क्रीज की ओर लौट रहे थे, तभी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने थ्रो फेंका। इसी बीच अंगकृष ने गेंद की दिशा में ऐसा मूवमेंट किया जिसे अंपायरों ने जानबूझकर फील्डिंग में बाधा डालना माना।

लखनऊ की टीम द्वारा अपील किए जाने पर मैदानी अंपायरों ने आपसी चर्चा के बाद उन्हें आउट करार दिया। इस फैसले से रघुवंशी इस कदर भड़क गए कि उन्होंने मैदान पर ही अपना बल्ला और हेलमेट फेंककर नाराजगी जाहिर की और अंपायरों व विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते नजर आए।

© BCCI

हालांकि आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में यह केवल चौथा मौका है जब कोई बल्लेबाज इस नियम का शिकार हुआ है। रघुवंशी से पहले ये दिग्गज भी इस तरह पवेलियन लौट चुके हैं। इससे पहले 2013 में यूसुफ पठान, 2019 में अमित मिश्रा और 2024 में रवींद्र जडेजा इस नियम के चलते आउट हो चुके है।

'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड'

क्रिकेट के नियमों के अनुसार, यदि कोई बल्लेबाज जानबूझकर अपने शरीर, बल्ले या किसी अन्य तरीके से गेंद की दिशा में रुकावट पैदा करता है ताकि फील्डिंग टीम रन-आउट न कर सके, तो उसे 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' आउट दिया जाता है।

इकाना स्टेडियम के इतिहास में इस नियम के तहत आउट होने वाले रघुवंशी पहले बल्लेबाज हैं। इस नाटकीय घटनाक्रम ने न केवल मैच में रोमांच भर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच नियमों की मर्यादा और खेल भावना को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।