एसबी लाल मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट 15 अगस्त से
लखनऊ। एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट-2025- स्वतंत्रता दिवस चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 अगस्त 2025 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा…
लखनऊ। एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट-2025- स्वतंत्रता दिवस चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 अगस्त 2025 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में वेटरन खिलाड़ियों के लिए सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे।

एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट में वेटरन सिंगल्स और वेटरन डबल्स में विभिन्न आयु वर्ग श्रेणियों जैसे 35 साल से अधिक, 45 साल से अधिक, 55 साल से अधिक और 65 साल से अधिक में मुकाबले होंगे।
टूर्नामेंट की विभिन्न श्रेणियो में दीपक पाठक, अभिषेक प्रताप सिंह, डा.भारत दुबे, अजीत दुबे, नवीन चरण और मनोज खंडेलवाल जैसे वरीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
