एसआई भर्ती पेपर लीक मामला: एसओजी ने इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी से ट्रेनी एसआई को पकड़ा
जयपुर : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) की इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी से ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में…

जयपुर : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) की इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी से ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में सामने आया कि एसआई भर्ती परीक्षा से पहले पेपर पढ़कर पास होने में नाम सामने आने पर यह कार्रवाई की। जहां एसओजी की टीम ने शनिवार दोपहर आरोपित ट्रेनी एसआई को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पूछताछ के लिए कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर एसओजी को सौंपा है। एसओजी के दो दिन की पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।
एडीजी (एसओजी) वीके सिंह ने बताया कि एसओजी की टीम ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रेनी एसआई विजेंद्र कुमार जोशी (30) निवासी बलारा जिला सीकर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ट्रेनी एसआई विजेंद्र कुमार जोशी की राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) जयपुर स्थित इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग चल रही थी।
एसओजी ने गुरुवार को कार्रवाई कर एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपित पुरुषोत्तम दाधीच (35), संदीप कुमार लाटा (42) और कुंदन कुमार पण्ड्या (54) को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपितों से पूछताछ में ट्रेनी एसआई विजेंद्र कुमार जोशी का नाम सामने आया था कि एसआई भर्ती परीक्षा से पहले आरोपित विजेंद्र कुमार जोशी ने पेपर पढ़ा था। पूछताछ के आधार पर आगे कार्रवाई करते हुए एसओजी ने ट्रेनी एसआई विजेंद्र कुमार जोशी को गिरफ्तार किया। पूर्व में गिरफ्तार एसआई रेनू, सुरेंद्र बगड़िया और सुरजीत ने भी परीक्षा से पहले पेपर पढ़ा था। इनकों पेपर पढ़ाने में आरोपित पुरुषोत्तम दाधीच, संदीप कुमार लाटा और कुंदन कुमार पाण्ड्या की ही भूमिका रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
