एशिया कप 2025 : भारत-पाक मैच को लेकर उठे सवाल, बीसीसीआई ने दी सफाई
टी-20 एशिया कप से पूर्व रिटायर्ड क्रिकेटरों की लीग इंग्लैंड में हुई थी, जिसमें भारतीय दिग्गजों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया था। साभार : गूगल इसके पीछे का तर्क ये था कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादी भारत में…
टी-20 एशिया कप से पूर्व रिटायर्ड क्रिकेटरों की लीग इंग्लैंड में हुई थी, जिसमें भारतीय दिग्गजों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया था।

इसके पीछे का तर्क ये था कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादी भारत में निर्दोष लोगों की जान लेते रहते हैं और माहौल खराब करते हैं। सोशल मीडिया पर भी आवाज उठी, जिसमें भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का बॉयकॉट कर देना चाहिए।
भारत सरकार और बीसीसीआई ने इस तरह की चीजों से इनकार कर दिया था और अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि उन्होंने इस मैच का बॉयकॉट क्यों नहीं किया? देवजीत सैकिया ने एक बातचीत के दौरान इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, “क्रिकेट या किसी भी अन्य खेल में भारतीय टीम की भागीदारी की तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार के खेल विभाग ने दिशानिर्देश और नीतियां निर्धारित की हैं।
नीति बनाते समय, मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल संघों के लिए मददगार दिशानिर्देश बनाने में बहुत सावधानी बरती होगी। इसी के अनुसार हम किसी भी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के बारे में निर्णय ले सकते हैं।”
सैकिया ने आगे ये भी बताया कि खेल के मंच पर पाकिस्तान का पूर्ण बहिष्कार क्यों संभव नहीं है? उन्होंने बताया कि अगर हम ऐसा करते हैं तो हम पर प्रतिबंध लग सकते हैं। उन्होंने बताया, "केंद्र सरकार ने महासंघों के हितों और खिलाड़ियों की चिंताओं सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखा है।
किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में, जिसमें कोई टीम भाग नहीं लेगी तो उस पर प्रतिबंध लग सकता है। ऐसी स्थिति में उभरते हुए खिलाड़ी और उनका करियर बर्बाद हो सकता है।" इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 का मैच 14 सितंबर को दुबई में आयोजित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
