द इंडियन व्यू

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात

दुबई : एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को लीग मुकाबले के बाद फिर पटखनी दी है। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले…

Ragwendra P Singh
September 22, 2025
2 min read
एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात

दुबई : एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को लीग मुकाबले के बाद फिर पटखनी दी है। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मात दी।

पाकिस्तान की ओर से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने केवल 39 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उप-कप्तान शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 47 रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर जीत पक्की की। तिलक ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 2 विकेट झटके, जबकि अबरार अहमद और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रनों की ठोस पारी खेली। वहीं सैम अय्यूब ने 21 रन, फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन और कप्तान सलमान आगा ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से शिवम दूबे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या को 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में दमदार शुरुआत की है और फाइनल की राह पर महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।