एशिया कप : जसप्रीत बुमराह की वापसी, टीम इंडिया को मिला बड़ा बूस्ट
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के स्क्वॉड के चयन के लिए बैठक करने वाली है। इस बैठक में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा और अंत में सिर्फ 15 प्लेयर्स को ही इस टूर्नामेंट में मौका…

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के स्क्वॉड के चयन के लिए बैठक करने वाली है। इस बैठक में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा और अंत में सिर्फ 15 प्लेयर्स को ही इस टूर्नामेंट में मौका मिलेगा।

यह 15 खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भी प्रमुख दावेदार होंगे। इस मीटिंग से ठीक पहले भारत के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई समेत चयनकर्ताओं को अपनी उपलब्धता पर अपडेट दिया है।
जसप्रीत बुमराह आखिरी बार एक्शन में इंग्लैंड दौरे पर दिखाई दिए थे जहां वर्कलोड के चलते उन्होंने सिर्फ तीन ही टेस्ट खेले थे। बुमराह ने पहले ही चयनकर्ताओं को टूर्नामेंट खेलने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। इसलिए, उनका टीम में शामिल होना लगभग तय है।
एक अंग्रेजी अखबार ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "बुमराह ने चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह एशिया कप चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयन समिति अगले हफ्ते बैठक करेगी और इस पर चर्चा करेगी।" जसप्रीत बुमराह ने आखिरी टी-20 जून 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल था, जिसमें टीम इंडिया ने करीबी मुकाबले में अफ्रीकी टीम को हराया था। इसके बाद से बुमराह ने एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है, अब वह सीधा एशिया कप में एक्शन में नजर आ सकते हैं। भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलेगा।
14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच होगा, टीम इंडिया यह मैच खेलेगी या नहीं यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।
ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को आखिरी मैच खेल भारत ग्रुप स्टेज का अंत करेगा। बता दें, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और ओमान को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
