एशिया कप से पहले सैमसन का बल्ला बोला, गिल की वापसी से टीम चयन में उलझन
एशिया कप के लिए शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने से किसी खिलाड़ी के प्लेइंग इलेवन में जगह पर खतरा बना है तो वो हैं संजू सैमसन। वह और अभिषेक शर्मा ने खुद को टी20 में भारत के लिए खतरनाक सलामी जोड़ी के तौर पर स्थापित किया…

एशिया कप के लिए शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने से किसी खिलाड़ी के प्लेइंग इलेवन में जगह पर खतरा बना है तो वो हैं संजू सैमसन। वह और अभिषेक शर्मा ने खुद को टी20 में भारत के लिए खतरनाक सलामी जोड़ी के तौर पर स्थापित किया है।

गिल की लंबे समय बाद टी20 में वापसी से अटकलें लगने लगीं कि उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरी तरफ संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग में बल्ले से गदर मचाए हुए हैं और एशिया कप के लिए ओपनिंग की दावेदारी को इस कदर मजबूत कर रहे हैं, जिसे नजरअंदाज करना टीम मैनेजमेंट के लिए बहुत ही मुश्किल है।
वह लीग में लगातार 4 फिफ्टी प्लस की पारी खेल चुके हैं। लीग के दौरान वह जैसे छक्के-चौकों में ही बात कर रहे हैं। सैमसन ने रविवार को अलेप्पी रिपल्स के खिलाफ अपनी टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए 41 गेंदों में 83 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 2 चौके जड़े। यह लीग में उनका लगातार चौथा अर्धशतक है।
सैमसन ने जिस अंदाज में छक्कों की बरसात की, उसके वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक सिक्स तो उन्होंने गेंद की तरफ देखे बिना ही जड़ा है। अलेप्पी रिपल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। अजहरुद्दीन और जलज सक्सेना ने 64 और 71 रन की पारी खेली।
अभिषेक नायर ने 24 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा रिपल्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोच्चि ब्लू टाइगर्स को संजू सैमसन और विनूप मनोहरन ने शानदार शुरुआत दिलाई।
सैमसन की 41 गेंद में 83 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 19वें ओवर में ही 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सैमसन केरल क्रिकेट लीग के इस सीजन में अब तक 5 पारियों में 186.80 के स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। उन्होंने लगातार 4 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। रविवार को 83 रन की पारी से पहले वह 121, 89 और 62 रन की पारी खेल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
