द इंडियन व्यू

एशिया कप से पहले सूर्यकुमार यादव को मिली राहत, फिटनेस टेस्ट में पास

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। इस आक्रामक बल्लेबाज ने जून में…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
एशिया कप से पहले सूर्यकुमार यादव को मिली राहत, फिटनेस टेस्ट में पास

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। इस आक्रामक बल्लेबाज ने जून में जर्मनी के म्यूनिख में पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी।

साभार : गूगल

फिटनेस हासिल करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव अब मंगलवार को मुंबई में चयन समिति की बैठक में शामिल होंगे। एशिया कप नौ से 28 सितंबर तक यूएई में होगा, जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान टीम के खिलाफ करेगा जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा।

बीसीसीआई सूत्र ने बताया, ‘‘सर्जरी के बाद वापसी (रिटर्न टू प्ले-आरटीपी) से पहले फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है। सूर्यकुमार ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।’’ सर्जरी के बाद सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, ‘‘पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई।

यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं पहले से ही ठीक हो रहा हूं। वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। ’’ उन्होंने आईपीएल सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 717 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियंस के लिए एक सत्र में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।

https://www.instagram.com/surya_14kumar/p/DLVZKXDIXcO/?hl=en

वह ‘ऑरेंज कैप’ विजेता गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन (759 रन) से पीछे रहे और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जहां टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया लेकिन फिर दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से हारी।

इसके तुरंत बाद वह टी20 मुंबई लीग में ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ के लिए खेले और पांच पारियों में 122 रन बनाए। यह स्पष्ट नहीं है कि इस दौरान हर्निया का दर्द बढ़ा या नहीं। सूर्यकुमार की 2023 में टखने की सर्जरी और स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन भी हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।