एशिया कप : मलेशियाई पुरुष हॉकी टीम राजगीर पहुँची, भारत को हराने की चुनौती
मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम शनिवार को प्रतिष्ठित एशिया कप 2025 में खेलने के लिए बिहार के शहर राजगीर पहुंची। मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मरहान जलील ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रबल दावेदारों में एक भारत को हराना उनके…

मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम शनिवार को प्रतिष्ठित एशिया कप 2025 में खेलने के लिए बिहार के शहर राजगीर पहुंची। मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मरहान जलील ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रबल दावेदारों में एक भारत को हराना उनके लिए बड़ी चुनौती है।

पिछली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में जकार्ता में अपने घरेलू मैदान पर मलेशिया को कोरिया के हाथों 1-2 से हारी थी, लेकिन इस बार कप्तान ने साफ कहा कि टीम जीतने के इरादे से आई है।
मलेशिया की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मरहान जलील ने कहा, “राजगीर आकर बेहद उत्साहित हूं। हमारी तैयारी अच्छी रही हैं और एक शानदार टूर्नामेंट की उम्मीद से मैदान में उतर रहे हैं।
मेजबान भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने प्रो लीग में कई शीर्ष टीमों के साथ खेला है और उनके पास बेहतरीन अनुभव और अंतरराष्ट्रीय हॉकी का एक्सपोज़र है।”
उन्होंने कहा कि मौजूदा चैंपियन कोरिया भी इस टूर्नामेंट में देखने योग्य टीम होगी। इस साल मलेशिया की टीम उनके खिलाफ खेल चुकी हैं और वे बेहद फिट तथा तेज नज़र आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश पहले सुपर 4 में पहुंचने की होगी। पाकिस्तान के महान ड्रैग फ्लिकर और मलेशियाई पुरुष हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिक कोच सोहेल अब्बास अगले सप्ताह बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप में टीम के साथ नहीं आयेंगे हालांकि उन्होंने कहा कि इसका पाकिस्तानी टीम के भारत में नहीं खेलने से कोई सरोकार नहीं है।
एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट राजगीर में 29 अगस्त से सात सितंबर तक खेला जायेगा जो अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मौका भी होगा।
पाकिस्तान के लिये 311 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर रिकॉर्ड 21 हैट्रिक लगा चुके अब्बास ने फरवरी 1998 में भारत के खिलाफ पेशावर में ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत में आखिरी बार 2010 दिल्ली विश्व कप में खेला।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
