एशिया कप बैठक पर संकट के बादल : ढाका में होने वाली एसीसी मीटिंग का कई बोर्ड करेंगे बहिष्कार
एशिया कप के आयोजन को लेकर 24 जुलाई को बांग्लादेश के ढाका में एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक होनी है, हालांकि अब इस मीटिंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। साभार : गूगल दरअसल, बीसीसीआई समेत एसीसी के कई अन्य सदस्य बोर्डों ने…
एशिया कप के आयोजन को लेकर 24 जुलाई को बांग्लादेश के ढाका में एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक होनी है, हालांकि अब इस मीटिंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

दरअसल, बीसीसीआई समेत एसीसी के कई अन्य सदस्य बोर्डों ने राजनीतिक और कूटनीतिक चिंताओं के चलते बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी दोनों को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अगर यह बैठक ढाका में होती है, तो वह इसमें भाग नहीं लेगा।
यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के चलते लिया गया है। बढ़ते विरोध के बावजूद, एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक ढाका में आयोजित करने पर अड़े हुए हैं।
भारत के अलावा, श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड भी कथित तौर पर इस बहिष्कार में शामिल हो गए हैं और उन्होंने आयोजन स्थल को लेकर इसी तरह की आपत्ति जताई है। एक समाचार एजेंसी के के सूत्र ने कहा, "एशिया कप तभी हो सकता है जब बैठक का स्थान ढाका से बदला जाए।
एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक के लिए भारत पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनसे स्थान बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगर मोहसिन नकवी ढाका में बैठक करते हैं, तो बीसीसीआई किसी भी प्रस्ताव का बहिष्कार करेगा।"
बता दें, एसीसी के संविधान के अनुसार, ढाका में होने वाली बैठक में प्रमुख सदस्य बोर्डों की भागीदारी के बिना लिए गए किसी भी निर्णय को अमान्य माना जा सकता है।
इससे संभावित गतिरोध की चिंताएं बढ़ गई हैं, खासकर एशिया कप के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के कारण, जो संभवतः सितंबर में आयोजित किया जाएगा।
सूत्रों ने आगे बताया कि नकवी द्वारा बैठक ढाका में ही रखने की जिद को एशिया कप के मामलों में भारत पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है। निर्धारित बैठक में अब केवल पांच दिन बचे हैं, और एसीसी ने आयोजन स्थल में किसी भी बदलाव के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, जिससे एशिया कप के भविष्य पर अनिश्चित बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
