द इंडियन व्यू

एशियाई रग्बी चैंपियनशिप से बिहार बनाएगा नई पहचान : राहुल बोस

पटना/राजगीर : बिहार खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पड़ाव पर खड़ा है। 9 और 10 अगस्त को राजगीर में पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस पर रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
एशियाई रग्बी चैंपियनशिप से बिहार बनाएगा नई पहचान : राहुल बोस

पटना/राजगीर : बिहार खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पड़ाव पर खड़ा है। 9 और 10 अगस्त को राजगीर में पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस पर रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि इस आयोजन से रग्बी को नई पहचान मिलेगी और बिहार का खेल मानचित्र पर एक नया मुकाम स्थापित होगा।

अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप-2025 में 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस भव्य आयोजन को लेकर देश के जाने-माने फिल्म अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा, हमें बहुत खुशी हो रही है कि अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप का संस्करण बिहार में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन राज्य में खेल के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेहतर होती बुनियादी संरचना का प्रमाण है।

राहुल बोस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में खेलों के क्षेत्र में हो रहे विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजगीर में बना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है, जहां खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। नीतीश सरकार ने रग्बी समेत सभी खेलों के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) की भूमिका की भी तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में बीएसएसए का योगदान बेहद अहम रहेगा।

राहुल बोस ने उम्मीद जताई कि यह चैंपियनशिप न केवल रग्बी के विकास में योगदान देगी, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाई देगी। उन्होंने राज्‍य के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन को एक उत्सव की तरह लें तथा खेल भावना को और मजबूत करें। उन्‍होंने यह भी कहा कि बिहार में खेल के ऐसे आयोजन इस प्रदेश को नई पहचान दे रहे हैं।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।