द इंडियन व्यू

एशियाई चैंपियंस लीग टू में अल नासर की हार, रोनाल्डो फिर ट्रॉफी से दूर

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी अरब में पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने का इंतजार और लंबा हो गया। शनिवार को एशियाई चैंपियंस लीग टू के फाइनल में उनके क्लब अल नासर को जापान के गांबा ओसाका के खिलाफ 1-0 से हार का सामना…

Ragwendra P Singh
May 17, 2026
2 min read
एशियाई चैंपियंस लीग टू में अल नासर की हार, रोनाल्डो फिर ट्रॉफी से दूर

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी अरब में पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने का इंतजार और लंबा हो गया। शनिवार को एशियाई चैंपियंस लीग टू के फाइनल में उनके क्लब अल नासर को जापान के गांबा ओसाका के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।

तुर्की के फॉरवर्ड डेनिज़ हम्मात ने पहले हाफ में निर्णायक गोल दागा, जिसकी बदौलत ओसाका ने एशिया के दूसरी श्रेणी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में अल नासर ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

इस हार से पहले भी अल नासर खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंचकर चूक गया था। पांच दिन पहले टीम 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने से केवल कुछ सेकंड दूर थी, लेकिन स्टॉपेज टाइम के अंतिम क्षणों में हुए आत्मघाती गोल ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब लीग विजेता का फैसला गुरुवार को होने वाले अंतिम मुकाबले में होगा।

साभार : गूगल

रोनाल्डो दिसंबर 2022 में अल नासर से जुड़े थे और तब से वह क्लब को बड़ी ट्रॉफी दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। गांबा ओसाका के खिलाफ फाइनल में भी वह हाफ टाइम से ठीक पहले बराबरी का गोल करने के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन जोआओ फेलिक्स के शानदार क्रॉस पर उनका नजदीकी हेडर लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।