एशियाई अंडर-19 मुक्केबाजी चैंपियनशिप : सागर और हर्ष का शानदार प्रदर्शन
भारत के सागर (55 किग्रा) और हर्ष (60 किग्रा) ने शनिवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई। सागर भूटान के ताशी योएजर के खिलाफ तीनों दौर में बेहतर मुक्केबाज़ रहे जबकि हर्ष ने चतुराई…
भारत के सागर (55 किग्रा) और हर्ष (60 किग्रा) ने शनिवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई। सागर भूटान के ताशी योएजर के खिलाफ तीनों दौर में बेहतर मुक्केबाज़ रहे जबकि हर्ष ने चतुराई से खेलते हुए चीन के जियाबाओ युआन को हराया।

भारतीय दल के लिए यह एक और मिला-जुला दिन रहा। शनिवार को अन्य भारतीयों में विश्वनाथ सुरेश ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के बेहरुज खोलदोरोव के सामने चुनौती पेश की, लेकिन 2-3 से हार गए जबकि प्रीत मलिक पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के इल्या कलिनिन से 1-4 से हार गए।
महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में देविका घोरपड़े को वियतनाम की थी नोक ट्रान न्युगेन के खिलाफ 0-5 से हार मिली। वहीं कार्तिक दलाल को पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में फिलीपींस के ब्रैंडन सोरियानो के खिलाफ इसी अंतर से हार मिली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
