एवर्टन ने युवा मोरक्कन डिफेंडर आदम अजनोउ से किया करार
लंदन : इंग्लिश फुटबॉल क्लब एवर्टन ने 19 वर्षीय मोरक्कन अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर आदम अजनोउ को बायर्न म्यूनिख से साइन कर लिया है। बाएं फ्लैंक पर खेलने वाले अजनोउ ने क्लब के साथ चार साल का करार किया है। हालांकि ट्रांसफर फीस…

लंदन : इंग्लिश फुटबॉल क्लब एवर्टन ने 19 वर्षीय मोरक्कन अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर आदम अजनोउ को बायर्न म्यूनिख से साइन कर लिया है।
बाएं फ्लैंक पर खेलने वाले अजनोउ ने क्लब के साथ चार साल का करार किया है। हालांकि ट्रांसफर फीस का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह राशि लगभग 8 मिलियन पाउंड (लगभग 10.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मानी जा रही है।
एवर्टन के कोच डेविड मोयेस ने रविवार को अमेरिका में खेले गए प्री-सीजन फ्रेंडली मुकाबले में बर्नमाउथ से हारने के बाद अजनोउ में रुचि होने की पुष्टि की थी।
पिछले सीजन में अजनोउ ने बायर्न म्यूनिख की सीनियर टीम के लिए चार मुकाबले खेले थे, इसके बाद वह सीजन के दूसरे भाग में ला लीगा क्लब वायाडोलिड को लोन पर भेजे गए थे, जहां उन्होंने 13 मैचों में हिस्सा लिया।
एवर्टन की आधिकारिक वेबसाइट पर अजनोउ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं यहां आकर बेहद खुश हूं और इस टीम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। जो प्रोजेक्ट मुझे दिया गया वह शानदार है। प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है और मैं इसे शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"
नए एवर्टन स्टेडियम को लेकर उन्होंने कहा, "यह स्टेडियम बेहद खूबसूरत है। यह एक अच्छा अहसास देता है और हमारे फैंस के लिए भी यह शानदार है। यह हमारे लिए एकदम परफेक्ट है।"
कोच डेविड मोयेस ने यह भी कहा कि नई प्रीमियर लीग सीजन की तैयारी के लिए क्लब को अभी करीब पांच और खिलाड़ियों की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
