द इंडियन व्यू

एलन मस्क को ट्रंप का टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया, बताया- 'घिनौना अभिशाप'

वाशिंगटन : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क को टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया। मस्क ने इसे 'घिनौना अभिशाप' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर है।…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
एलन मस्क को ट्रंप का टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया, बताया- 'घिनौना अभिशाप'

वाशिंगटन : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क को टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया। मस्क ने इसे 'घिनौना अभिशाप' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर है। मस्क ने एक्स पर लिखा, "मैं इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। ट्रंप की घरेलू प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया व्यापक नीतिगत विधेयक 'अपमानजनक' और 'अश्लील' है।

सीबीएस न्यूज के अनुसार मस्क ने लिखा, "जिन लोगों ने इसके पक्ष में वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए। वह लोग जानते हैं कि उन्होंने गलत किया है। ऐसे लोगों ने अमेरिकी लोगों के साथ विश्वासघात किया है।" व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ट्रंप पहले से ही जानते हैं कि इस विधेयक पर एलन मस्क का क्या रुख है। इससे राष्ट्रपति की राय नहीं बदलती।

मस्क ने हाल ही में "सीबीएस संडे मॉर्निंग" को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह इस विधेयक से निराश हैं। यह विधेयक पैकेज घाटे को बढ़ाता है और सरकारी दक्षता विभाग को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक अच्छा और मनभावन हो सकता था। इस बीच कुछ रिपब्लिकन सीनेटरों ने मंगलवार को मस्क की भावना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विधेयक अब सीनेट के हाथों में है। सदन में वापस जाने से पहले इसमें बदलाव होने की उम्मीद है।

केंटकी के सीनेटर रैंड पॉल ने कहा कि राष्ट्रपति को इस संबंध में मस्क से सलाह लेनी चाहिए।विस्कॉन्सिन के सीनेटर रॉन जॉनसन ने कहा कि विधेयक में बदलाव होना चाहिए। वह मस्क की चिंता का समर्थन करते हैं। जॉनसन ने कहा, "मुझे बहुत खेद है कि उन्होंने यह गलती की है।" यूटा के सीनेटर माइक ली ने कहा कि सीनेट को इस विधेयक को बेहतर बनाना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।