द इंडियन व्यू

एलएसजी को चाहिए 'रीसेट', कप्तानी समेत हर विभाग की होगी समीक्षा: टॉम मूडी

लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत ने पिछले दो सीजन में संभाली है, लेकिन दोनों ही सीजन में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। ऐसे में टीम की कप्तानी में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इस मुद्दे पर एलएसजी के…

Ragwendra P Singh
May 24, 2026
3 min read
एलएसजी को चाहिए 'रीसेट', कप्तानी समेत हर विभाग की होगी समीक्षा: टॉम मूडी

लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत ने पिछले दो सीजन में संभाली है, लेकिन दोनों ही सीजन में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। ऐसे में टीम की कप्तानी में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इस मुद्दे पर एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने खुलकर अपनी राय रखी और संकेत दिए कि फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले बड़े फैसले ले सकती है।

एलएसजी इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। टीम के आखिरी मुकाबले के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉम मूडी ने कहा कि फ्रेंचाइजी को अब गंभीर आत्ममंथन की जरूरत है और कई पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

मूडी ने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन पर आप उंगली उठा सकते हैं। सीजन के शुरुआती हिस्से में हमने खास तौर पर अच्छी गेंदबाजी की थी। लेकिन दुर्भाग्य से, सीजन के पहले हिस्से में, या आधे से ज्यादा सीजन तक, हमारी बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं चली। हमें वैसी जबरदस्त शुरुआत नहीं मिली जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे और मिडिल ऑर्डर भी लगातार योगदान देने और रन बनाने में नाकाम रहा। इसलिए बैट और बॉल दोनों का एक साथ प्रदर्शन करना हमारे लिए हमेशा एक चुनौती बना रहा।"

साभार : गूगल

कप्तानी और ऋषभ पंत के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "कप्तानी के नजरिए से देखें तो उन्हें यह काफी चुनौतीपूर्ण लगा और टीम के नतीजे भी यही दिखाते हैं। आपको यह भी सोचना होगा कि क्या इस दबाव का असर उनकी बल्लेबाजी पर पड़ा। मुझे पता है कि यह सीजन हमारे लिए काफी मुश्किल रहा है, लेकिन हम इस पर विस्तार से विचार करेंगे। हम समय लेंगे और हर पहलू का आकलन करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "निश्चित रूप से हम उन उम्मीदों और मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जो हमने खुद के लिए तय किए थे। जब फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात आती है, तो यह निश्चित रूप से ऐसा विषय है जिस पर हम बहुत गंभीरता से विचार करेंगे कि भविष्य में इसकी तस्वीर कैसी होनी चाहिए। हर विभाग की तरह, जब आप किसी सीजन का मूल्यांकन करते हैं, तो आपको सोच-समझकर फैसले लेने होते हैं। फिलहाल ऐसा महसूस होता है कि हमें एक रीसेट पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।"

हालांकि, मूडी ने किसी एक खिलाड़ी या विभाग को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी जिम्मेदार हैं। मुझे नहीं लगता कि यह किसी एक पर उंगली उठाने का समय है। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। जैसा कि मैंने कहा, यह समय किसी खास विभाग को दोष देने का नहीं है। हम सभी को शांति से बैठकर इस पूरे सीजन पर विचार करने की जरूरत है। लेकिन कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हमें ध्यान देना होगा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।