द इंडियन व्यू

"एमबाप्पे का वर्ल्ड कप में धमाका, 14वें गोल के साथ मेसी को छोड़ा पीछे"

फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एमबाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। एमबाप्पे ने दो गोल करते हुए फ्रांस को सेनेगल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत दिलाई। एमबाप्पे ने लियोनेल मेसी को भी…

Ragwendra P Singh
June 17, 2026
2 min read
"एमबाप्पे का वर्ल्ड कप में धमाका, 14वें गोल के साथ मेसी को छोड़ा पीछे"

फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एमबाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। एमबाप्पे ने दो गोल करते हुए फ्रांस को सेनेगल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत दिलाई।

एमबाप्पे ने लियोनेल मेसी को भी खास मामले में पीछे छोड़ दिया है। काइलियन एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एमबाप्पे इस मेगा इवेंट में अब तक 15 मुकाबलों में 14 गोल कर चुके हैं। एमबाप्पे ने मेसी को पीछे छोड़ दिया है।

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी ने विश्व कप में खेले 26 मुकाबलों में 13 गोल किए हैं। इसके साथ ही एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की तरफ से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

साभार : गूगल

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 24 मुकाबलों में 16 गोल किए हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रहे रोनाल्डो का नाम है।

रोनाल्डो ने 19 मुकाबलों में 15 गोल किए हैं। सेनेगल के खिलाफ किए गए दमदार प्रदर्शन को अगर एमबाप्पे पूरे विश्व कप में कायम रखने में सफल रहे, तो वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

सेनेगल के खिलाफ हुए मुकाबले में एमबाप्पे ने 66वें मिनट में फ्रांस की ओर से पहला गोल दागा। माइकल ओलिस के बेहतरीन पास को एमबाप्पे ने गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की। इसके बाद मैच के अंतिम पलों में एमबाप्पे ने मुकाबले में अपना दूसरा गोल दागा। उन्होंने लॉन्ज-रेंज स्ट्राइक से मैच में फ्रांस के लिए तीसरा और फीफा वर्ल्ड कप में अपना कुल 14वां गोल किया।

2022 में कतर में खेले गए विश्व कप में भी एमबाप्पे का प्रदर्शन दमदार रहा था और उन्होंने गोल्डन बूट को अपने नाम किया था। एमबाप्पे ने टूर्नामेंट में कुल 8 गोल किए थे, जिसमें से 3 गोल फ्रांस के खिलाड़ी ने फाइनल मैच में दागे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।