द इंडियन व्यू

संदीश झिंगन की अगुवाई में एफसी गोवा की दमदार जीत, नॉर्थ ईस्ट को 2-0 से हराया

गुवाहाटी : एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हराया। पहले हाफ में डेजान ड्राज़िच के गोल और…

Ragwendra P Singh
April 24, 2026
3 min read
संदीश झिंगन की अगुवाई में एफसी गोवा की दमदार जीत, नॉर्थ ईस्ट को 2-0 से हराया

गुवाहाटी : एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हराया।

पहले हाफ में डेजान ड्राज़िच के गोल और इंजरीटाइम में स्थानापन्न खिलाड़ी मोहम्मद यासिर के शानदार गोल ने गौर्स को तीन अहम अंक दिलाए।

इस जीत के साथ गोवा 10 मैचों में 19 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी सात अंकों के साथ 12वें स्थान पर बना हुआ है। कप्तान संदीश झिंगन को उनके मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी – 0 एफसी गोवा – 2 (डेजान ड्राज़िच 20’, मोहम्मद यासिर 90+3’)

मैच की शुरुआत मेजबान टीम ने आक्रामक अंदाज में की। रिडीम त्लांग ने शुरुआती मिनटों में लंबी दूरी से शॉट लिया, जिसे हृतिक तिवारी ने आसानी से रोक लिया। इसके बाद ब्रिसनफर्नांडिस ने बाएं फ्लैंक से अच्छा मूव बनाया, लेकिन बॉक्स में कोई साथी खिलाड़ी नहीं मिला। दूसरी ओर, बोरिस सिंह ने भी दो बार दूरी से प्रयास किए, लेकिन दोनों ही शॉट लक्ष्य से बाहर चले गए।

Photo: Surajit Sharma / Focus Sports / ISL

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड काउंटर अटैक पर खतरनाक दिखी और जितिन एमएस को लालरिनजुआला के शानदार पास पर मौका मिला, लेकिन तिवारी ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल होने से रोका। 20वें मिनट में एफसी गोवा को बढ़त मिली। मोहम्मद ने मिलने गहराई से एक शानदार लॉफ्टेड पास देकर ड्राज़िच को आगे बढ़ाया। ड्राज़िच ने दबाव के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सटीकशॉट से गेंद को निचले कोने में भेज दिया।

हालांकि, गोल के कुछ ही देर बाद ड्राज़िच चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए और उनकी जगह अब्दुल रबीह आए। रबीह ने आते ही प्रभाव डाला और उदांता सिंह के साथ मिलकर कई मौके बनाए, जिनमें नेमिल का एक प्रयास मामूली अंतर से चूक गया।

गोवा ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा, जहां संदीश झिंगन ने रक्षापंक्ति को मजबूती से संभाला और कई अहम इंटर सेप्शन किए। पहले हाफ के अंत तक नॉर्थ ईस्ट ने कुछ प्रयास किए, लेकिन गोवा 1-0 की बढ़त के साथ ब्रेक में गया।

Photo: Surajit Sharma / Focus Sports / ISL

दूसरे हाफ में भी मैच का रुख ज्यादा नहीं बदला। गोवा ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि नॉर्थ ईस्ट मौके तलाशती रही। नेमिल की एक शानदार फ्री-किक को गुरमीत सिंह ने बेहतरीन तरीके से बचाया।

जैसे-जैसे समय बीतता गया, नॉर्थईस्ट ने आक्रामकता बढ़ाई, लेकिन गोवा की सुदृढ़ रक्षापंक्ति ने उन्हें कोई साफ मौका नहीं दिया। इंजरी टाइम में गोवा ने मैच पर पूरी तरह मुहर लगा दी। हुइद्रोम थोई सिंह की पहल पर आकाश सांगवान ने बाएं फ्लैंक से क्रॉस दिया, जो मोहम्मद यासिर तक पहुंचा।

यासिर ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो पोस्ट से टकराकर गोल में चला गया।इसके बाद गोवा ने आराम से मैच को समाप्त किया और एक प्रभावशाली जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।