द इंडियन व्यू

एनसीएए चैंपियनशिप : जा’कोबे थार्प ने 110 मीटर बाधा दौड़ में तोड़ विश्व रिकॉर्ड

यूजीन (अमेरिका) : अमेरिका के युवा एथलीट जा’कोबे थार्प ने एनसीएए आउटडोर चैंपियनशिप के हीट मुकाबले में गुरुवार को पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऑबर्न विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे…

Ragwendra P Singh
June 11, 2026
2 min read
एनसीएए चैंपियनशिप : जा’कोबे थार्प ने 110 मीटर बाधा दौड़ में तोड़ विश्व रिकॉर्ड

यूजीन (अमेरिका) : अमेरिका के युवा एथलीट जा’कोबे थार्प ने एनसीएए आउटडोर चैंपियनशिप के हीट मुकाबले में गुरुवार को पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

 

ऑबर्न विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे थार्प ने 12.75 सेकंड का समय निकाला और पूर्व विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के एरीज़ मेरिट के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2012 में 12.80 सेकंड का समय दर्ज किया था।

 

विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद थार्प ने कहा,“मैंने ऐसा करने की योजना नहीं बनाई थी। सच कहूं तो मेरा ऐसा इरादा नहीं था।”

 

पांचवीं लेन में दौड़ शुरू करने वाले 20 वर्षीय थार्प शुरुआत में थोड़े धीमे नजर आए, लेकिन तीसरी बाधा पार करने के बाद उन्होंने बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने शानदार गति पकड़ी और दमदार अंदाज में दौड़ समाप्त की।

 

थार्प ने कहा,“मुझे पता था कि इस प्रतियोगिता तक पहुंचते-पहुंचते मेरी तैयारी बहुत अच्छी हो जाएगी, क्योंकि हमने इसी प्रतियोगिता के लिए अपनी फिटनेस को चरम स्तर तक पहुंचाने की योजना बनाई थी। मुझे विश्वास था कि मैं कुछ असाधारण कर सकता हूं, बस उसे सही तरीके से अमल में लाना था।”

 

थार्प ने इससे पहले वर्ष 2024 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था।

 

हालांकि, थार्प के इस विश्व रिकॉर्ड को अभी विश्व एथलेटिक्स की आधिकारिक मंजूरी मिलना बाकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।