द इंडियन व्यू

एशियाई खेलों के लिए भारत की निशानेबाजी टीम घोषित, मनु भाकर और ईशा सिंह पर रहेंगी निगाहें

राष्ट्रीय राइफल संघ ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारत की 30 सदस्यीय निशानेबाजी टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय दल में 15 पुरुष और 15 महिला निशानेबाज शामिल…

Ragwendra P Singh
June 11, 2026
3 min read
एशियाई खेलों के लिए भारत की निशानेबाजी टीम घोषित, मनु भाकर और ईशा सिंह पर रहेंगी निगाहें

राष्ट्रीय राइफल संघ ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारत की 30 सदस्यीय निशानेबाजी टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय दल में 15 पुरुष और 15 महिला निशानेबाज शामिल किए गए हैं।

निशानेबाजी स्पर्धाएं 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग रेंज में आयोजित होंगी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने निर्धारित सभी पात्रता मानकों को खिलाड़ियों ने पूरा किया, लेकिन आयोजन समिति की सीमित कोटा प्रणाली के कारण अंतिम टीम 30 खिलाड़ियों तक सीमित रखी गई।

चयन समिति ने विभिन्न स्पर्धाओं में एक से अधिक वर्गों में भाग लेने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी, ताकि भारत अधिकतम स्पर्धाओं में भाग लेकर पदक संभावनाएं मजबूत कर सके। इस रणनीति के तहत विदार्सा के. विनोद, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, मनु भाकर और ईशा सिंह को एक से अधिक स्पर्धाओं में शामिल किया गया है।

साभार : गूगल

एनआरएआई अध्यक्ष कालीकेश सिंह देव ने कहा कि भारतीय निशानेबाजी में प्रतिभा का स्तर लगातार बढ़ा है और अंतिम टीम का चयन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह दल एशियाई खेलों में भारत को मजबूत दावेदार के रूप में प्रस्तुत करेगा। भारतीय दल में कुल 12 शॉटगन निशानेबाज और 18 राइफल-पिस्टल वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। हाल के महीनों में भारतीय निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

हाल ही में आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक जीते थे। म्यूनिख विश्व कप में ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि सिंह और ईशा सिंह ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत की ताकत दिखाई थी।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि भारतीय दल में कुल 30 खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, कुछ निशानेबाज एक से अधिक स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, विदार्सा के. विनोद, ईशा सिंह और मनु भाकर जैसे खिलाड़ियों के नाम विभिन्न इवेंट्स में बार-बार दिखाई देते हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम में खिलाड़ियों की वास्तविक संख्या 30 ही है।

एशियाई खेल (भारतीय निशानेबाजी टीम)

राइफल और पिस्टल वर्ग (18 खिलाड़ी)

10 मीटर एयर राइफल (पुरुष)


  • पार्थ राकेश माने

  • हिमांशु ढिल्लों

  • रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल


10 मीटर एयर राइफल (महिला)

  • एलावेनिल वलारिवन

  • सोनम उत्तम मास्कर

  • विदार्सा के. विनोद


50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (पुरुष)

  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

  • नीरज कुमार

  • रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल


50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (महिला)

  • आशी चौकसी

  • विदार्सा के. विनोद

  • तिलोत्तमा सेन


10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष)

  • केदारलिंग बी. उचगांवकर

  • गौरव

  • कमलजीत


10 मीटर एयर पिस्टल (महिला)

  • सुरुचि इंदर सिंह

  • ईशा सिंह

  • मनु भाकर


25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष)

  • अनीश भानवाला,


25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (महिला)

  • ईशा सिंह

  • मनु भाकर

  • राही सरनोबत


शॉटगन वर्ग (12 खिलाड़ी)

ट्रैप (पुरुष)


  • क्यानन चेन्नई

  • अहवार रिजवी

  • शपथ भारद्वाज


ट्रैप (महिला)

  • नीरू ढांडा

  • मनीषा कीर

  • आशिमा अहलावत


स्कीट (पुरुष)

  • अनंतजीत सिंह नरुका

  • भवतेग सिंह गिल

  • मैराज अहमद खान


स्कीट (महिला)

  • परीनाज धालीवाल

  • राइजा ढिल्लों

  • महेश्वरी चौहान


मिक्स्ड टीम

10 मीटर एयर राइफल (मिक्स्ड टीम)


  • पार्थ राकेश माने

  • एलावेनिल वलारिवन


10 मीटर एयर पिस्टल (मिक्स्ड टीम)

  • सुरुचि इंदर सिंह

  • केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे


ट्रैप मिक्स्ड टीम

  • कायनन चेनाई

  • नीरू धांडा


स्कीट मिक्स्ड टीम

  • अनंतजीत सिंह नरुका

  • परीनाज़ धालीवाल

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।