एथलेटिक बिलबाओ ने ओसासुना के डिफेंडर जीसस अरेसो को दूसरी बार टीम में किया शामिल
मैड्रिड : एथलेटिक बिलबाओ ने एक बार फिर राइट बैक जीसस अरेसो को ओसासुना से साइन कर लिया है। यह अरेसो का क्लब में दूसरा कार्यकाल होगा। अरेसो को लगभग 1.2 करोड़ यूरो (करीब 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की रिलीज क्लॉज के तहत साइन…

मैड्रिड : एथलेटिक बिलबाओ ने एक बार फिर राइट बैक जीसस अरेसो को ओसासुना से साइन कर लिया है। यह अरेसो का क्लब में दूसरा कार्यकाल होगा।
अरेसो को लगभग 1.2 करोड़ यूरो (करीब 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की रिलीज क्लॉज के तहत साइन किया गया है और उन्होंने 2031 तक छह साल का अनुबंध किया है। इस ट्रांसफर में एथलेटिक ने एटलेटिको मैड्रिड की रुचि को पीछे छोड़ा।
26 वर्षीय अरेसो इससे पहले 2017 में 4.5 लाख यूरो में ओसासुना से एथलेटिक पहुंचे थे और क्लब की बी टीम के लिए 55 मुकाबलों में खेले। हालांकि, उन्होंने नया अनुबंध ठुकराकर 2021 में ओसासुना वापसी की थी। एक गंभीर पैर की चोट से उबरने के बाद, उन्होंने पिछले दो सीज़नों में ला लीगा में ओसासुना के लिए 76 मैच खेले।
तेज और आक्रामक शैली में खेलने वाले अरेसो अब ओस्कार डी मार्कोस की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीज़न के अंत में क्लब के लिए रिकॉर्ड 572 मैच खेलने के बाद संन्यास ले लिया।
सूत्रों के मुताबिक, एथलेटिक बिलबाओ स्पेन के डिफेंडर आयमेरिक लापोर्ते को भी सऊदी क्लब अल-नासर से दोबारा साइन करने के करीब है। क्लब ने पिछले सीज़न ला लीगा में चौथा स्थान हासिल किया था और चैंपियंस लीग में वापसी की तैयारी कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
