एथलेटिक्स के ट्रायल 11 सितंबर को
लखनऊ। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इसके में लखनऊ एथलेटिक्स टीम प्रतिभाग करेगी। साभार : गूगल लखनऊ टीम के गठन को चयन ट्रायल 11 सितंबर…

लखनऊ। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इसके में लखनऊ एथलेटिक्स टीम प्रतिभाग करेगी।

लखनऊ टीम के गठन को चयन ट्रायल 11 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह आठ बजे से आयोजित किये जायेंगे। ट्रायल में अंडर- 14,16, 18, 20 और 23 आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी लखनऊ एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण से मो. नं.94150 27942 पर संपर्क कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
