द इंडियन व्यू

एटीपी रैंकिंग: आठ साल बाद टॉप-10 से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, 12वें स्थान पर खिसके

नई दिल्ली : यूएस ओपन के पहले दौर में मिली चौंकाने वाली हार के बाद 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में शीर्ष-10 से बाहर हो गए। 39 वर्षीय जोकोविच अब विश्व रैंकिंग…

Ragwendra P Singh
September 14, 2026
3 min read
एटीपी रैंकिंग: आठ साल बाद टॉप-10 से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, 12वें स्थान पर खिसके

नई दिल्ली : यूएस ओपन के पहले दौर में मिली चौंकाने वाली हार के बाद 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में शीर्ष-10 से बाहर हो गए। 39 वर्षीय जोकोविच अब विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर हैं।जोकोविच को यूएस ओपन के पहले दौर में अर्जेंटीना के मारियानो नाओने ने चार घंटे 36 मिनट चले मुकाबले में 7-6(5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। यह 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार था जब जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम के शुरुआती दौर में हारकर बाहर हुए।चार बार के यूएस ओपन चैंपियन जोकोविच पिछले साल फ्लशिंग मीडोज में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें स्पेन के कार्लोस अल्कराज़ से हार मिली थी। इस साल अपने पिछले साल के रैंकिंग अंक का बचाव नहीं कर पाने के कारण उन्हें शीर्ष-10 से बाहर होना पड़ा।जोकोविच ने 2007 में पहली बार एटीपी रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनाई थी। 2017 में विंबलडन क्वार्टर फाइनल के दौरान कोहनी की समस्या के कारण उन्हें मुकाबला छोड़ना पड़ा था और वह बाकी सत्र से बाहर रहे थे। इसके बाद नवंबर में वह शीर्ष-10 से बाहर हो गए थे। हालांकि, 2018 में घास के इस ग्रैंड स्लैम का चौथा खिताब जीतने के बाद उन्होंने फिर शीर्ष-10 में वापसी की थी।जोकोविच के नाम एटीपी रैंकिंग इतिहास में विश्व नंबर-1 के रूप में सबसे अधिक 428 सप्ताह बिताने का रिकॉर्ड है।शीर्ष-10 रैंकिंग1. यानिक सिनर – 11,500 अंक2. अलेक्जेंडर ज्वेरेव – 9,690 अंक3. कार्लोस अल्कराज़ – 5,560 अंक4. बेन शेल्टन – 4,680 अंक (+5)5. फेलिक्स ऑजे-अलियासिम – 3,890 अंक (-1)6. दानिल मेदवेदेव – 3,770 अंक (+2)7. फ्लावियो कोबोली – 3,720 अंक (-1)8. फ्रांसेस टियाफोए – 3,380 अंक (+4)9. एलेक्स डी मिनौर – 3,300 अंक (-2)10. टेलर फ्रिट्ज – 3,175 अंकइस बदलाव के साथ अक्टूबर 2002 के बाद पहली बार एटीपी रैंकिंग के शीर्ष-10 में ‘बिग थ्री’ के किसी भी सदस्य का नाम नहीं है। रोजर फेडरर ने 2022 में संन्यास लिया था, जबकि 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने 2024 में पेशेवर टेनिस को अलविदा कह दिया था।यूएस ओपन का अपना पहला खिताब जीतने वाले ज्वेरेव दूसरे स्थान पर कायम हैं, लेकिन उन्होंने शीर्ष स्थान पर मौजूद यानिक सिनर के साथ अंकों का अंतर कम कर दिया है। घुटने की चोट के कारण सिनर इस साल न्यूयॉर्क में नहीं खेले थे।फाइनल में ज्वेरेव से हारने वाले बेन शेल्टन करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में शेल्टन से हारने वाले फ्रांसेस टियाफोए भी 12वें से आठवें स्थान पर पहुंचकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए।यूएस ओपन के अंतिम-16 तक पहुंचने वाले दानिल मेदवेदेव आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गए। वहीं फेलिक्स ऑजे-अलियासिम, फ्लावियो कोबोली और एलेक्स डी मिनौर की रैंकिंग में गिरावट हुई है।भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंगयुगल: यूकी भांबरी 44वें, एन. श्रीराम बालाजी 49वें, निकी पूनाचा 87वें, अनिरुद्ध चंद्रशेखर 88वें, सिद्धांत बंठिया 116वें, अर्जुन कढ़े 142वें, ऋत्विक चौधरी बोल्लीपल्ली 154वें, रामकुमार रामनाथन 173वें, एन. विजय सुंदर प्रशांत 192वें और एस. डी. प्रज्वल देव 196वें स्थान पर हैं।एकल: सुमित नागल 245वें, दक्षिणेश्वर सुरेश 364वें और मानस धामने 366वें स्थान पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।