एक मैच ने बदली किस्मत : 2022 सेमीफाइनल की हार और भुवनेश्वर कुमार का संघर्ष
कभी-कभी केवल एक खराब मैच कई खिलाड़ियों के करियर पर गहरा असर डाल देता है, खासकर जब वह मैच बहुत महत्वपूर्ण हो। साभार : गूगल भारतीय क्रिकेट के ताजा इतिहास में ऐसा ही एक मैच था 2022 के टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल। 10 नवंबर…

कभी-कभी केवल एक खराब मैच कई खिलाड़ियों के करियर पर गहरा असर डाल देता है, खासकर जब वह मैच बहुत महत्वपूर्ण हो।

भारतीय क्रिकेट के ताजा इतिहास में ऐसा ही एक मैच था 2022 के टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल। 10 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ यह सेमीफाइनल मैच भारत के लिए कड़वा अनुभव साबित हुआ।
भारत इस मैच में 10 विकेट से हार गया, जिससे कई खिलाड़ियों के टी20 करियर पर सवाल उठने लगे। कुछ खिलाड़ी बाद में टी20 में वापसी करने में सफल हुए, लेकिन केएल राहुल, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार अभी तक टी20 टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। अश्विन ने तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। केएल राहुल केवल 5 रन ही बना सके। जवाब में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 24 गेंद पहले ही मैच जीत लिया।
जोस बटलर ने 49 गेंदों में नाबाद 80 और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड ने 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2 ओवर में 25 रन लुटाए, जिसके बाद केएल राहुल अब तक टी20 में वापसी नहीं कर पाए।
अश्विन का वह मैच उनका आखिरी टी20 मैच साबित हुआ। भुवनेश्वर कुमार ने न केवल टी20 बल्कि वनडे और टेस्ट टीम में भी वापसी नहीं की। वे अब 35 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद अभी भी कायम है।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट लिए। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया। टीम इंडिया में वापसी को लेकर उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, "मैं अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं।
मैंने अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोचा है। जब तक फिट रहूंगा, खेलता रहूंगा। बाकी काम चयनकर्ताओं का है।" वर्तमान में भुवनेश्वर उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में मेरठ मेवरिक्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं और 6.76 की शानदार इकॉनमी रेट रखी है।
टीम इंडिया में न चुने जाने पर भुवनेश्वर ने कहा, "चयनकर्ता ही इस सवाल का जवाब देंगे। मेरा काम मैदान पर 100 प्रतिशत देना है।
यूपी लीग के बाद अगर मुझे मुश्ताक अली ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी या यूपी के लिए वनडे में मौका मिलता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। एक अनुशासित गेंदबाज के तौर पर मेरा फोकस हमेशा फिटनेस और लाइन-लेंथ पर रहता है। आप चाहे जितना भी अच्छा खेलें, कभी-कभी किस्मत साथ नहीं देती।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
