द इंडियन व्यू

एएफसी एशियन कप क्वालीफायर: भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी एशियन कप 2026 क्वालिफायर्स में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को इंडोनेशिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलते हुए की। यह मुकाबला यांगून के थुवुना स्टेडियम में खेला गया। इस…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
2 min read
एएफसी एशियन कप क्वालीफायर: भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी एशियन कप 2026 क्वालिफायर्स में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को इंडोनेशिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलते हुए की। यह मुकाबला यांगून के थुवुना स्टेडियम में खेला गया।

इस नतीजे के साथ भारत को एक अंक मिला है और टीम ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। भारत अब शुक्रवार को अपने अगले मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान से भिड़ेगा।

मैच के छठे ही मिनट में नेहा के लेफ्ट फ्लैंक से आए क्रॉस ने इंडोनेशियाई डिफेंस को चकमा दिया, लेकिन फार पोस्ट पर मौजूद पूजा और सुलंजना राउल गेंद को छूने से चूक गईं। हल्का सा टच भी इंडोनेशियाई गोलकीपर एलीआना आयु अरूमी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता था।

पहले हाफ के आधे घंटे बाद सुलंजना और पूजा ने लंबी दूरी से गोल करने की कोशिश की। जहां सुलंजना का शॉट पोस्ट से थोड़े अंतर से बाहर चला गया, वहीं पूजा की कोशिश सीधे एलीआना के हाथों में गई।

दूसरे हाफ में नेहा फिर से बाएं छोर से सक्रिय दिखीं, लेकिन इंडोनेशियाई डिफेंडरों ने सामूहिक रूप से उन्हें अलग-थलग करने में कामयाबी हासिल की।

मैच के आखिरी 20 मिनट में भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया। सिबानी देवी नोंगमैकापम ने विरोधी हाफ में एक पास इंटरसेप्ट कर बबिता कुमारी के लिए कटबैक किया, लेकिन वह गेंद को छू नहीं सकीं। कुछ देर बाद सिबानी ने एक और क्रॉस बबिता की ओर भेजा, जिसे एलीआना ने आसानी से पकड़ लिया।

इंडोनेशिया को मैच का एकमात्र बड़ा मौका 87वें मिनट में मिला, जब सब्स्टीट्यूट अजेंग श्री हंदायानी भारतीय डिफेंस को पार कर गोल के पास पहुंचीं। उन्होंने गेंद को दूर पोस्ट की ओर रखने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोनालिशा देवी मोइरांगथेम ने शानदार तरीके से नीचे गिरकर बचाव किया। इसके बाद थोइबिसाना चानू तोइजम ने खतरा पूरी तरह टाल दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।