एआर रहमान ने आशा भोसले को समर्पित किया 'आशा फॉरएवर'
महान गायिका आशा भोसले के जन्मदिन पर संगीतकार एआर रहमान ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में रहमान ने 'आशा फॉरएवर' नाम से एक खास गाना जारी किया। इस मौके पर…

महान गायिका आशा भोसले के जन्मदिन पर संगीतकार एआर रहमान ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में रहमान ने 'आशा फॉरएवर' नाम से एक खास गाना जारी किया। इस मौके पर मंत्री आशीष शेलार और आशा भोसले की पोती जनाई भोसले भी मौजूद थीं। रहमान ने कहा कि आशा भोसले महाराष्ट्र और पूरे देश का गौरव थीं और उन्होंने भारतीय संगीत को दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।'आशा फॉरएवर' की खास बात यह है कि इसे आशा भोसले के जीवनकाल में ही एआर रहमान के साथ रिकॉर्ड किया गया था। इसमें लंदन के ट्रिनिटी लाबान कंजर्वेटोयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस के छात्र और संगीतकार भी शामिल हैं। गाने की शूटिंग लंदन और मुंबई में हुई है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। रहमान ने कहा कि आशा भोसले की आवाज और संगीत ने हर सीमा को पार किया और उनकी विरासत को याद करना उनके लिए बेहद खास है।इस गीत की योजना आशा भोसले के जीवनकाल में ही बनाई गई थी। उनके निधन के बाद इस योजना को पूरा करने के लिए उनकी सहमति से एआई तकनीक की मदद से कुछ दृश्य तैयार किए गए। 'आशा फॉरएवर' को भारत में रूफ रिकॉर्ड्स ने जारी किया है और यह दुनिया के प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
