द इंडियन व्यू

ऋषभ पंत ने मैच की स्थिति के अनुसार खेलना सीख लिया है : सचिन तेंदुलकर

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के दौरे पर आधिकारिक रूप से टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाकर भेजा गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाया और कमाल की बल्लेबाजी की। साभार : गूगल चौथे मैच में चोटिल होने से पहले 3 मैचों में…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
3 min read
ऋषभ पंत ने मैच की स्थिति के अनुसार खेलना सीख लिया है : सचिन तेंदुलकर

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के दौरे पर आधिकारिक रूप से टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाकर भेजा गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाया और कमाल की बल्लेबाजी की।

साभार : गूगल

चौथे मैच में चोटिल होने से पहले 3 मैचों में 400 से ज्यादा रन बना दिए थे। चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते समय उनके पैर में चोट लगी और वे आखिरी मैच से बाहर हो गए। पंत रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में अपने पैर की उंगली की फ्रैक्चर करा बैठे, क्योंकि क्रिस वोक्स की एक सीधी गेंद उनके दाहिने पैर की छोटी उंगली के पास लगी।

पंत के इस तरह के शॉट्स का विश्लेषण महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया है। सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि इंग्लैंड में ऋषभ पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे लगता है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आवश्यक व्यावहारिकता के साथ अपने आक्रामक रुख को संतुलित करना सीख लिया है।

तेंदुलकर ने उस पैडल स्वीप शॉट पर भी विशेष ध्यान दिया, जिसे पंत खेलते समय अक्सर गिर जाते हैं। तेंदुलकर का बोलना है कि जमीन पर गिरने के बावजूद पंत उस शॉट को खेलते समय कभी संतुलन नहीं खोते और गिरना जानबूझकर होता है।

तेंदुलकर ने कहा, "उन्होंने जो स्वीप शॉट खेला, उसमें उन्हें गेंद के नीचे आकर उसे थोड़ा ऊपर उठाकर स्कूप करना पसंद है। लोग सोचते हैं कि वह गिर गए हैं, लेकिन यह जानबूझकर होता है ताकि वह गेंद के नीचे आ सकें। ऐसे शॉट खेलने का राज गेंद के नीचे आना है। इसलिए यह एक योजनाबद्ध गिरावट है, उनका संतुलन नहीं बिगड़ता।

यह सब गेंद की लंबाई पर निर्भर करता है।" पंत 2024/25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपने शर्मनाक प्रदर्शन के लिए काफी आलोचनाओं के घेरे में आए थे, खासकर तब जब दिसंबर में एमसीजी में चौथे टेस्ट में उनके आउट होने के बाद सुनील गावस्कर ने कमेंट्री में उन पर तीखा हमला बोला था।

हालांकि, इंग्लैंड में पंत फिर से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर लौट आए। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों शतक और फिर तीन अर्धशतक उनके बल्ले से आए। यहां तक कि उन्होंने आखिरी अर्धशतक अपना पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद पूरा किया था।

पंत के आड़े-तिरछे शॉट्स पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, "ऐसे मौके आए जब लोगों को लगा कि उन्हें वह शॉट नहीं खेलना चाहिए, यह सही समय नहीं है, लेकिन ऋषभ जैसे खिलाड़ी को अकेला छोड़ देना चाहिए, लेकिन जब वह मैच बचाना चाहते हैं, तो उन्हें एक अलग दृष्टिकोण अपनाना होगा, जैसे मैच के आखिरी 15-20 ओवरों में, लेकिन उन्होंने मैच की स्थिति के अनुसार (पारी को कैसे संभालना है) यह समझ लिया है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।