केकेआर vs एलएसजी : केकआर कर रहा बल्लेबाजी, सिफर्ट का विकेट गिरने से लगा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, और टीम में एक बदलाव भी देखने को…

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, और टीम में एक बदलाव भी देखने को मिला है।
केकेआर की ओर से अंजिक्या रहाणे व टिम सिफर्ट बल्लेबाजी करने उतरे। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समाचार लिखे जाने तक दो ओवर में एक विकेट के नुकसान पर तीन रन बना लिए थे। उस समय रहाणे एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सिफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान की गेंद पर मुकुल चौधरी को कैच थमा बैठे। उनके बाद अंगकृष रघुवंशी मैदान पर उतरे।
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बॉलिंग करेंगे। बस एक बदलाव - सिद्धार्थ की जगह लिंडे टीम में आए हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। हमें कोई न कोई तरीका ढूंढ़ना होगा, और हम उसके काफी करीब हैं। हम जानते हैं कि हम यहां से इस सीजन का रुख बदल सकते हैं, मुझे पूरा भरोसा है।”
केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। इस समय यह देखना जरूरी है कि हम एक टीम के तौर पर कैसा खेल रहे हैं। बैटिंग यूनिट को वह आजादी देना जरूरी है। हमें उन कंडीशंस को समझना होगा। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। वह जीत बहुत अच्छी थी। बात हमेशा सुधार की होती है। हमने कुछ अच्छे प्रैक्टिस सेशन किए हैं, अब मैच का इंतजार है।”

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
