ऋतुराज और ऋतिक की ताबड़तोड़ बैटिंग, दो ओवर में 58 रन
यूपी टी20 लीग में मेरठ मावरिक्स के दो बल्लेबाजों ने ऐसा कमाल किया जिस पर भरोसा करना भी मुश्किल है। टीम के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा और ऋतिक वत्स ने मिलकर लगातार 12 गेंदों पर 12 चौके-छक्के जड़े और केवल दो ओवर में 58 रन बना…

यूपी टी20 लीग में मेरठ मावरिक्स के दो बल्लेबाजों ने ऐसा कमाल किया जिस पर भरोसा करना भी मुश्किल है। टीम के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा और ऋतिक वत्स ने मिलकर लगातार 12 गेंदों पर 12 चौके-छक्के जड़े और केवल दो ओवर में 58 रन बना डाले। मैच के अंतिम दो ओवर गेंदबाजों के लिए सपने की तरह साबित हुए।

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज और आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार 19वां ओवर लेकर आए, लेकिन इस ओवर में ऋतुराज शर्मा ने उनकी जमकर धुनाई की। भुवनेश्वर की छह गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगीं और उनके ओवर से 29 रन निकल गए। 20वां ओवर फेंकने आए विप्रज निगम भी बच नहीं सके।
ऋतुराज शर्मा और ऋतिक वत्स ने उनके ओवर में भी 29 रन ठोक दिए। नतीजा यह रहा कि मेरठ मावरिक्स ने अंतिम दो ओवरों में 58 रन जोड़ते हुए स्कोर को 230 के पार पहुंचाया।
इन दोनों अनजान बल्लेबाजों ने आईपीएल खेलने वाले दिग्गज गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर सबको चौंका दिया। 19वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर कुमार की बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा ने जबरदस्त धुनाई कर दी और उनके इस ओवर में 29 रन गए…
· भुवी की पहली गेंद पर ऋतुराज ने छक्का लगाया
· दूसरी गेंद वाइड थी और फिर लीगल दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगवा दिया
· तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ एरिया में चौका लगा
· चौथी गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री पर चौका लगा
· पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन एरिया में चौका गया
· छठी गेंद पर ऋतुराज ने थर्ड मैन रीजन में छक्का लगा दिया
भुवनेश्वर कुमार की जमकर धुनाई के बाद 20वां ओवर डालने आए विप्रज निगम भी मेरठ मावरिक्स के बल्लेबाजों के सामने बेबस दिखे। लेग स्पिनर विप्रज की गेंदों पर ऋतिक वत्स ने जोरदार प्रहार किए और उनके ओवर से भी 29 रन बटोर लिए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
