इवान टोनी का कमाल: अल-अहली सऊदी एएफसी चैंपियंस लीग एलीट के फाइनल में
इवान टोनी के दूसरे हाफ में किए गए अहम गोल से सऊदी अरब के क्लब अल-अहली सऊदी ने जापान के विसेल कोबे को 2-1 से हराकर एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जेद्दा में शनिवार को खेले…

इवान टोनी के दूसरे हाफ में किए गए अहम गोल से सऊदी अरब के क्लब अल-अहली सऊदी ने जापान के विसेल कोबे को 2-1 से हराकर एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
जेद्दा में शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल में अल-अहली सऊदी का सामना संयुक्त अरब अमीरात के शबाब अल-अहली और जापान के माचिदा ज़ेलविया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

मैच में विसेल कोबे ने 32वें मिनट में युशिनोरी मुटो के गोल के जरिए बढ़त हासिल की। इसके बाद अल-अहली सऊदी ने 62वें मिनट में ब्राजील के विंगर गैलेनो के गोल से स्कोर बराबर किया। इसके ठीक आठ मिनट बाद टोनी ने अल-अहली सऊदी के लिए दूसरा गोल दागा, जो अंततः जीत का निर्णायक गोल साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
