इटालियन ओपन में चमके सिनर, 50 साल पुराना इंतजार खत्म करने की दहलीज पर
मास्टर्स प्रतियोगिताओं में यानिक सिनर ने लगातार 32वीं जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया और वह पिछले 50 वर्षों में इटालियन ओपन जीतने वाले पहले घरेलू पुरुष खिलाड़ी बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। सिनर अब खिताब से सिर्फ दो…

मास्टर्स प्रतियोगिताओं में यानिक सिनर ने लगातार 32वीं जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया और वह पिछले 50 वर्षों में इटालियन ओपन जीतने वाले पहले घरेलू पुरुष खिलाड़ी बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
सिनर अब खिताब से सिर्फ दो जीत दूर हैं और उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें फ्रेंच ओपन का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विश्व नंबर एक सिनर ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी एंड्री रुबलेव को 6-2, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
यह मास्टर्स प्रतियोगिताओं में उनकी लगातार 32वीं जीत रही। इसके साथ ही उन्होंने नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2011 में मास्टर्स टूर्नामेंट में लगातार 31 मैच जीते थे। सिनर का अगला बड़ा लक्ष्य जोकोविच के बाद सभी नौ मास्टर्स टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बनना है। जोकोविच हर मास्टर्स टूर्नामेंट कम से कम दो बार जीत चुके हैं।

इटालियन ओपन अब तक एकमात्र ऐसा मास्टर्स टूर्नामेंट है जिसे सिनर नहीं जीत पाए हैं। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलता, मैं खुद के लिए खेलता हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”
इटालियन ओपन जीतने वाले आखिरी इतालवी पुरुष खिलाड़ी एड्रियानो पनाटा थे, जिन्होंने 1976 में यह उपलब्धि हासिल की थी। पनाटा इस साल के चैंपियन को रविवार को ट्रॉफी प्रदान करेंगे।
सेमीफाइनल में सिनर का मुकाबला 2023 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने स्पेनिश क्वालीफायर मार्टिन लैंडालुस को 1-6, 6-4, 7-5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड का सामना अर्जेंटीना में जन्मे इतालवी खिलाड़ी लुसियानो डार्डेरी से होगा।
महिला वर्ग में कोको गॉफ ने 36 वर्षीय सोराना सिर्स्टिया को 6-4, 6-3 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना इटालियन ओपन की दो बार की चैंपियन एलिना स्वितोलिना से होगा।स्वितोलिना ने तीन बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को 6-2, 4-6, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
