द इंडियन व्यू

इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली विदेश जाने की इजाजत

नई दिल्ली । शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुखर्जी को विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश…

Ragwendra P Singh
February 12, 2025
2 min read
इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली विदेश जाने की इजाजत

नई दिल्ली । शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुखर्जी को विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर निचली अदालत को यह निर्देश दिया कि वह एक साल के भीतर इस मामले की ट्रायल को पूरा करे। हालांकि, कोर्ट ने इंद्राणी को विदेश जाने की अनुमति देने के अनुरोध पर कोई राहत नहीं दी।

इंद्राणी मुखर्जी ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाईकोर्ट ने उनकी विदेश जाने की याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल, निचली अदालत ने पहले उन्हें विदेश जाने की इजाजत दी थी। लेकिन, बाद में हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी याचिका पर निर्णय देते हुए विदेश यात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया है।

बता दें कि मुंबई में साल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी ने ड्राइवर श्यामवर राय और अपने पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर कथित तौर पर शीना बोरा (24) की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके शव को पड़ोसी जिले रायगढ़ के एक जंगल में जला दिया गया था। इस मामले में अगस्त 2015 में इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी हुई और कई सालों तक वह जेल में रही। इसके बाद मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी को जमानत दी।

देश के इस चर्चित केस पर 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' टाइटल के साथ वेब सीरीज भी बन चुकी है। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज वेब सीरीज में कुल चार एपिसोड हैं। सीरीज का निर्देशन उराज बहल और शाना लेवी ने किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…