इंडिया ए की कप्तानी बनी म्यूजिकल चेयर : आकाश चोपड़ा की दो टूक
बीसीसीआई ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया। बीसीसीआई ने अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ…

बीसीसीआई ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया। बीसीसीआई ने अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और हाल ही में टी20 एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

ऐसे में 30 वर्षीय अय्यर को कप्तानी सौंपे जाने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि बीसीसीआई के इस फैसले में एक बड़ा संकेत एक छुपा है। उन्होंने कहा कि अय्यर आने वाले समय भारत के लिए तीन फॉर्मेट में से कम से कम दो में खेलते हुए नजर आएंगे।
आकाश ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर वीडियो में कहा, 'श्रेयस अय्यर कप्तान बनाए गए हैं। उपकप्तान ध्रुव जुरेल हैं। पर मैं सोच रहा हूं कि अभिमन्यु ईश्वरन हुआ करते थे कप्तान। अब उनका गायब हो गया है।
वह टीम के मेंबर जरूर हैं पर कप्तान-उपकप्तानी की सूची में उनका नाम नहीं है। अय्यर आ चुके हैं। अगर आप पिछले कुछ दौरे देखें तो हर दौरे पर एक नया कप्तान नजर आता है।
इंडिया ए की कप्तानी अब म्यूजिकल चेयर का मामला बन गई है। अय्यर को क्यों पदोन्नत किया गया है? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि नंबर 3 और नंबर 6 अभी भी खाली हैं। साई सुदर्शन का नाम जरूर है। वह भी इस टीम का हिस्सा हैं।" कमेंटेटर ने कहा, "जब श्रेयस को एशिया कप के लिए नहीं चुना गया तो काफी आलोचना हुई थी।
अब उनको सीधे कप्तानी थमा दी गई है। इसमें कोई शक नहीं कि श्रेयस का वनडे में खेलना पक्का है। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भारत का दौरा करेंगी।
इसलिए घरेलू मैदान पर ये दो सीरीज और साथ ही काफी वनडे क्रिकेट भी होने वाला है। ऐसे में आप अचानक श्रेयस अय्यर को तीन फॉर्मेट में से दो में खेलते हुए पाएंगे। वह वनडे खेलते ही हैं।
मुझे लगता है कि टेस्ट में उनका नाम आ सकता है। वह जिस तरह की फॉर्म में वह हैं, जिस तरह से स्पिन खेलते हैं और जिस तरह की पिचें आपको यहां मिलेंगी, उसे देखते हुए वह ठीक रहेंगे। वह रन बनाएंगे। इसलिए उनके लिए दरवाजे काफी अच्छी तरह से खुल गए हैं।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
