द इंडियन व्यू

इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद सिराज का बड़ा कमाल, 200 विकेट क्लब में हुए शामिल

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 4 विकेट हॉल लेकर धमाल मचाया। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ना सिर्फ मैच में वापसी करने में कामयाब रही, बल्कि सिराज ने अपने…

Ragwendra P Singh
August 2, 2025
2 min read
इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद सिराज का बड़ा कमाल, 200 विकेट क्लब में हुए शामिल

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 4 विकेट हॉल लेकर धमाल मचाया। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ना सिर्फ मैच में वापसी करने में कामयाब रही, बल्कि सिराज ने अपने इंटरनेशनल करियर में 200 विकेट का आंकड़ा भी छुआ।

साभार : गूगल

मोहम्मद सिराज के नाम इसी के साथ एक और बड़ी उपलब्धि लग गई है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं।

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर काफी लंबा रहा था। उन्होंने रनों का अंबार लगाने के साथ-साथ अपनी फिरकी के जाल में भी खूब बल्लेबाजों को फंसाया है। मास्टर ब्लास्टर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 201 विकेट दर्ज है। अब इन 4 विकेट हॉल के साथ मोहम्मद सिराज के नाम 203 विकेट हो गए हैं और वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 23वें गेंदबाज बन गए हैं।

बता दें, मोहम्मद सिराज भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले 25वें गेंदबाज हैं। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 953 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। जंबो के नाम से मशहूर इस स्पिनर ने 401 मैचों में 30.06 की औसत के साथ यह विकेट लिए।

कुंबले के अलावा कोई भारतीय 900 तो छोड़ो 800 विकेट भी नहीं ले पाया। दूसरे नंबर पर आर अश्विन का नाम है, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 765 विकेट चटकाए थे।

वहीं कुंबले और अश्विन के अलावा तीसरे गेंदबाज हरभजन सिंह (707) हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 या उससे अधिक विकेट लेना का रिकॉर्ड है। एक्टिव क्रिकेट में रवींद्र जडेजा 615 विकेट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।