इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद बोलीं स्मृति मंधाना, 'विश्व कप में नहीं चलेगी यह चूक'
इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड में 3 टी20 मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई। तीसरे और निर्णायक टी20 में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना…

इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड में 3 टी20 मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई। तीसरे और निर्णायक टी20 में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इस हार पर भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम ने जिस तरह की गलती की, उस तरह की गलती वर्ल्ड कप में नहीं की जानी चाहिए। मंधाना ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनके गेंदबाज पर्याप्त 'डॉट' गेंद नहीं कर पाए जिससे उन्हें छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इस धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने उम्मीद जताई कि महिला टी20 विश्व कप में यह गलती नहीं दोहराई जाएगी। इंग्लैंड ने श्रृंखला 2-1 से जीत कर भारत की विश्व कप की तैयारी को झटका दिया।

मैच के बाद मंधाना ने पत्रकारों से कहा, ‘हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की थी और उनके तीन विकेट जल्दी हासिल कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने शानदार साझेदारी निभाई। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छे शॉट खेले।’ उन्होंने कहा, ‘हम कुछ डॉट गेंद करके उन पर दबाव बना सकते थे लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे। हम निश्चित रूप से इस मैच का विश्लेषण करेंगे ताकि हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें और विश्व कप में इन गलतियों को न दोहराएं।’
मंधाना ने कहा कि श्रृंखला में हार के बावजूद भारत के लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे जिनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर का फॉर्म में वापसी करना भी शामिल है। हरमनप्रीत ने नाबाद 56 रन बनाए। भारतीय उप कप्तान ने कहा, ‘उसने शानदार बल्लेबाजी की। हरमन जब अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होती है, तो उसे खेलते हुए देखने में बहुत आनंद आता है। मुझे लगता है कि हमारे सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं।’
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक टी20 में स्मृति मंधाना फ्लॉप रहीं। उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। दूसरे टी20 में तो वह खाता तक नहीं खोल पाई थीं। हालांकि पहले मैच में उन्होंने 32 रन का योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्मृति मंधाना कुल मिलाकर 50 रन का आंकड़ा तक नहीं पार कर पाईं।
भारतीय टीम उम्मीद कर रही होगी कि टी20 विश्व कप के दौरान स्मृति मंधाना अपनी फॉर्म में वापसी कर पाएंगी। वैसे मंधाना इतनी मंझी हुई बल्लेबाज हैं कि वह कभी भी फॉर्म में लौट सकती है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड में 12 जून से हो रहा है। फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम अब तक एक बार भी महिला टी20 विश्व कप को नहीं जीत पाई है। हालांकि पिछले साल टीम ने पहली बार महिला एकदविसीय विश्व कप पर कब्जा किया था। उससे उत्साहित भारतीय महिला टीम अब टी20 विश्व कप खिताब के सूखे को भी खत्म करना चाहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
