द इंडियन व्यू

इंग्लैंड ने भारत को डकवर्थ-लुईस से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में शनिवार को भारत को डकवर्थ-लुईस पद्धति से आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने सलामी बैटर स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
2 min read
इंग्लैंड ने भारत को डकवर्थ-लुईस से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में शनिवार को भारत को डकवर्थ-लुईस पद्धति से आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने सलामी बैटर स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 30) की संयमित बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 29 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बोर्ड पर लगाए थे।

@ICC

लॉर्ड्स में हो रही लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में काफी विलंब हुआ और इसे 29-29 ओवर का कर दिया गया था। शुरुआत में इंग्लैंड को 29 ओवर में 144 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन फिर से बारिश होने के कारण टारगेट में बदलाव हुआ और इंग्लैंड को 24 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य मिला। तब 18.4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 102 रन था। घरेलू टीम ने अंततः संशोधित लक्ष्य को 21 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया।

इससे पहले इंग्लैंड ने बादलों की आंख मिचौली के बीच टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज एम अर्लॉट (26 रन पर दो विकेट) ने पारी के दूसरे ही ओवर में प्रतिका रावल (तीन) को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया। मंधाना और हरलीन देओल (16) ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करने की कोशिश की।

इस साझेदारी को 10वें ओवर में सोफी एकलेस्टोन ने तोड़ा। उन्होंने 27 रन पर तीन विकेट लिये। इस साझेदारी के टूटने के बाद हालांकि विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। मंधाना एक छोर पर डटी रही लेकिन दूसरे छोर से एक्लेस्टोन ने हरलीन के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत (सात) को भी चलता किया।

जेमिमा रोड्रिग्स (तीन) और रिचा घोष (दो) भी जल्दी पवेलियन लौट गयी। जिससे भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट पर 46 रन से पांच विकेट पर 72 रन हो गया।

टीम के रनों का शतक पूरा होने से पहले मंधाना को लिन्से स्मिथ (28 रन पर दो विकेट) ने पवेलियन की राह दिखायी। उन्होंने 51 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये।

दीप्ति ने एक छोर संभाले रखा और 34 गेंद में दो चौके जड़ित नाबाद पारी से टीम के स्कोर को 140 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने इस दौरान अरुंधति रेड्डी (14) के साथ सातवें विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।