इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका : पंत, अर्शदीप और आकाशदीप चोटिल
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। ऋषभ पंत, अर्शदीप और अब आकाशदीप की चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है। अर्शदीप के बाद आकाशदीप भी मैनचेस्टर…

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। ऋषभ पंत, अर्शदीप और अब आकाशदीप की चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है। अर्शदीप के बाद आकाशदीप भी मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर होने के कगार पर हैं।

भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 22 रनों से हार के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। सीरीज को बराबर करने के लिए भारत को चौथा मैच जीतना काफी जरूरी है लेकिन इस मैच से पहले खिलाड़ियों की इंजरी ने भारत को बदलाव के लिए मजबूर कर दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा और तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाले आकाशदीप ग्रोइन की चोट से जूझ रहे हैं। लॉर्ड्स में खेले गए मैच के दौरान भी आकाशदीप को पीठ में दिक्कत हो रही थी। वह चौथे दिन दर्द में दिखे थे। तीसरे टेस्ट में आकाशदीप सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके थे। वहीं दूसरे टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट चटकाए थे।
आकाशदीप 23 जुलाई को होने वाले टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। उनकी चोट ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है। क्योंकि अर्शदीप सिंह को नेट सत्र के दौरान साइ सुदर्शन का एक शॉट बचाते समय बायें हाथ में चोट लगी थी। आकाशदीप और अर्शदीप के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी चोटिल हैं और उनके बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने पर संशय है।
आकाशदीप और अर्शदीप के चोटिल होने के बाद जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद भारत के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए हैं और इस वजह वह तीसरे टेस्ट से बाहर हुए थे। हालांकि चोटिल गेंदबाजों की संख्या बढ़ने के कारण भारत ने मैच से पहले आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
