इंग्लैंड की जोरदार वापसी, भारत को 26 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 26 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी,…

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 26 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी, मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से जीत की राह से भटक गई और 142 रन पर सिमट गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 168 रन बनाए। एक समय टीम संघर्ष करती नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में फ्रेया कैम्प ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 39 रन बनाकर इंग्लैंड को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी 15 गेंदों में इंग्लैंड ने 42 रन बटोरे, जिसने मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभाई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दी। शेफाली ने 22 और स्मृति ने 32 रन बनाए। यास्तिका भाटिया 33 रन बनाकर अच्छी लय में थीं, लेकिन चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा, जो भारतीय पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

भारत ने दो विकेट पर 115 रन बना लिए थे और जीत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया। अगले 30 रन के भीतर छह विकेट गिर गए। जेमिमा रोड्रिग्स केवल एक रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ऋचा घोष भी आठ रन ही जोड़ सकीं। मध्यक्रम के इस खराब प्रदर्शन ने भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।
उल्लेखनीय है कि पहले टी20 में भारत ने 38 रन से जीत दर्ज की थी। उस मैच में यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। हालांकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी कर श्रृंखला को रोमांचक बना दिया है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक टी20 (2 जून) को खेला जाएगा, जहां श्रृंखला विजेता का फैसला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
