केतन का गोल, आशीष की हैट्रिक; भारत अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप चैंपियन
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेज़बान जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर पुरुष अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीता। भारत की जीत के सबसे बड़े नायक आशीष तानी पुर्ति रहे, जिन्होंने हैट्रिक…

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेज़बान जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर पुरुष अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीता। भारत की जीत के सबसे बड़े नायक आशीष तानी पुर्ति रहे, जिन्होंने हैट्रिक जमाकर टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
भारत से आशीष तानी पुर्ति ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल किए, जबकि कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में एक गोल दागा। जापान से एकमात्र गोल नुमादा गाकु ने 52वें मिनट में किया। भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।
मुकाबले के शुरुआती 90 सेकंड के भीतर भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पुर्ति ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति मजबूत रही। 28वें मिनट में भारत को फिर पेनाल्टी कॉर्नर मिला और आशीष ने अपना दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी।

भारत का हमला यहीं नहीं रुका। प्रहलाद राजभर ने शानदार मूव बनाते हुए कप्तान केतन कुशवाहा को गेंद दी और उन्होंने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। हाफ टाइम तक भारत पूरी तरह मुकाबले पर हावी रहा।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। वरिंदर सिंह के शानदार मूव के बाद मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर आशीष तानी पुर्ति ने तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
अंतिम क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और 52वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए एक गोल किया, लेकिन भारतीय टीम ने कोई और मौका नहीं दिया और 4-1 से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष तानी पुर्ति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 13 गोल कर प्रतियोगिता के शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में भी अभियान समाप्त किया। भारत की उपलब्धि को सम्मान देते हुए हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इसके साथ ही कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
