द इंडियन व्यू

आर प्रज्ञानानंदा की सुपर शतरंज क्लासिक में चुनौती, पहले दौर में अलीरजा फिरोजा से भिड़ंत

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से खेलेंगे जो ग्रैंड शतरंज टूर पर इस साल का पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा। विश्व विजेता डी गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप से नाम…

Ragwendra P Singh
May 14, 2026
1 min read
आर प्रज्ञानानंदा की सुपर शतरंज क्लासिक में चुनौती, पहले दौर में अलीरजा फिरोजा से भिड़ंत

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से खेलेंगे जो ग्रैंड शतरंज टूर पर इस साल का पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा। विश्व विजेता डी गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप से नाम वापिस ले लिया था जिसके बाद प्रज्ञानानंदा अकेले भारतीय बचे हैं।

उन्हें दस खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में नौ दौर में से पांच में सफेद मोहरों से खेलने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि 350000 डॉलर है जबकि 125000 डॉलर बोनस होगा। पहला पुरस्कार एक लाख डॉलर है। अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन के बाद प्रज्ञानानंदा को अपने खेल में सुधार करना होगा। वह लाइव रेटिग में विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर खिसक गए हैं।

साभार : गूगल

अमेरिका के फेबियानो कारूआना को शीर्ष वरीयता मिली है और वह पहले दौर में हालैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट से खेलेंगे। गुकेश के नाम वापिस लेने के बाद उनकी जगह विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में उनके चैलेंजर उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव खेलेंगे। वह पहले दौर में रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल का सामना करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।