द इंडियन व्यू

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद भी नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड, फ्रेंचाइजी ने फैंस से की खास अपील

आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं। गुजरात टाइटंस को फाइनल में एकतरफा अंदाज में हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी अब आईपीएल इतिहास के सबसे…

Ragwendra P Singh
June 1, 2026
3 min read
आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद भी नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड, फ्रेंचाइजी ने फैंस से की खास अपील

आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं। गुजरात टाइटंस को फाइनल में एकतरफा अंदाज में हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी अब आईपीएल इतिहास के सबसे खास क्लब में शामिल हो गई है।

लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद बेंगलुरु की सड़कों पर भव्य विक्ट्री परेड निकलने की संभावना फिलहाल बेहद कम नजर आ रही है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के साथ ही आरसीबी आईपीएल के 19 साल के इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई। इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही यह कारनामा कर पाए थे।

इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद आमतौर पर टीमों के लिए शानदार रोड शो और विजय जुलूस आयोजित किए जाते हैं। हालांकि अहमदाबाद में खिताब जीतने के तुरंत बाद आरसीबी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान ने संकेत दिए हैं कि इस बार जश्न सीमित ही रह सकता है।

@RCBTweets

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीबी 1 जून को बेंगलुरु लौटने की भी योजना नहीं बना रही है और पूरा स्क्वाड फिलहाल अहमदाबाद में ही रहने वाला है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश जारी करते हुए समर्थकों से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की।

टीम ने अपने बयान में कहा कि क्या शानदार रात रही। क्या अद्भुत एहसास है। आरसीबी परिवार के हर सदस्य को बधाई। यह जीत आपकी है। जैसे-जैसे जश्न शुरू हो रहा है, आइए जिम्मेदारी के साथ इसका आनंद लें। जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका अपने प्रियजनों के साथ इस पल को जीना है।

इन यादों को दोबारा महसूस करें और अपने घर के आरामदायक माहौल में इस खास पल का आनंद उठाएं। फ्रेंचाइजी ने आगे कहा कि अगले साल स्टेडियम में फिर मुलाकात होगी, 12th मैन आर्मी। तब तक खुशियां बांटते रहिए और हमारा समर्थन करते रहिए।

@RCBTweets

टीम का यह बयान ऐसे समय आया है जब माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी पिछले साल हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा सार्वजनिक आयोजन करने से बचना चाहती है। इसी वजह से टीम ने फैंस को घर पर रहकर सुरक्षित तरीके से जीत का जश्न मनाने की सलाह दी है।

उधर फाइनल हारने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी एक डरावनी स्थिति का सामना करना पड़ा। होटल लौटते समय टीम बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद बस के अंदर धुआं भरने लगा। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने तुरंत सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ समय तक सभी लोग सड़क किनारे इंतजार करते रहे, जिसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई और उन्हें सुरक्षित होटल पहुंचाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।