आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 का शुभारंभ, 10 आवासीय सोसायटियों की टीमें मैदान में
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार से आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर की 10 प्रमुख आवासीय सोसायटियों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दो दिनों में लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि…

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार से आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर की 10 प्रमुख आवासीय सोसायटियों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दो दिनों में लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सिक्स2ओ क्रिकेट सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) एवं एसएनआई स्पोर्ट्स कॉरपोरेशन के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के विनीत मिश्रा भी उपस्थित रहे।
डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
आयोजन सचिव आशीष शर्मा (मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ) ने बताया कि टूर्नामेंट में रिशिता मैनहट्टन, रिशिता मलबेरी हाइट्स, सनब्रीज़, ओकास रेजीडेंसी, रिट्रीट रैप्टर्स, ओमैक्स आर-2, सेलेब्रिटी ग्रीन्स, संतुष्टि, राजवंश क्रिकेट क्लब और इंद्रप्रस्थ ग्रैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य विभिन्न आवासीय सोसायटियों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को प्रोत्साहित करना, लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
